script‘किरण ने अपना जीवन समाज की सेवा और हितों को सुरक्षित करने में समर्पित किया’ | Kiran Maheshwari passes away | Patrika News

‘किरण ने अपना जीवन समाज की सेवा और हितों को सुरक्षित करने में समर्पित किया’

locationराजसमंदPublished: Nov 30, 2020 12:27:53 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

भाजपा नेता के निधन पर लोकसभा अध्यक्ष, मुख्यमंत्री गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री राजे, गुलाबचंद कटारिया सहित कई नेताओं ने जताया गहरा दुख

'किरण ने अपना जीवन समाज की सेवा और हितों को सुरक्षित करने में समर्पित किया'

‘किरण ने अपना जीवन समाज की सेवा और हितों को सुरक्षित करने में समर्पित किया’

राजसमंद. भाजपा की वरिष्ठ नेता और राजसमंद विधायक किरण माहेश्वरी के निधन पर कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देकर गहरा दुख जताया है।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ढा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रतिपक्ष नेता गुलाबचंद कटारिया सहित कई नेताओं ने ट्वीट कर गहरा दुख जताया। उन्होंने किरण माहेश्वरी को संगठन व समाज की एक समर्पित सेवक बताया है।
राजसमंद (राजस्थान) से विधायक बहनजी का निधन बेहद दुखद है। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज की सेवा और हितों को सुरक्षित करने के लिए समर्पित किया। मेरे लिए उनका निधन व्यक्तिगत क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दें। परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
उनके स्वास्थ्य को लेकर पिछले दस दिन से मैं परिवारजन और मेदांता हॉस्पिटल के चिकित्सकों के सम्पर्क में था। कल रात भी परिवार के सदस्यों से बात हुई थी। उनकी स्थिति गम्भीर होने के बावजूद डॉक्टर्स आशान्वित थे। बेहद दुख है कि वे बच नहीं पाईं।
अशोक गहलोत, मुख्यमंत्री
किरण माहेश्वरीजी का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र, समाज व संगठन की सेवा के प्रति समर्पित रहा। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
जेपी नड्ढा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, भाजपा
किरण से मेरा गहरा लगाव था। उन्होंने सदैव भाजपा को मजबूती प्रदान की और आजीवन भाजपा की सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में भूमिका निभाई। उनके निधन से संगठन में हुए खालीपन को भरना आसान नहीं होगा। आज वह हमारे बीच नहीं है, लेकिन हमारी स्मृतियों में सदैव जिन्दा रहेंगी।
वसुंधरा राजे, पूर्व मुख्यमंत्री
आज भारतीय जनता पार्टी का परिवार शोक से व्याकुल है। उनका यूं चले जाना स्तब्ध कर गया। वो सम्भावनाओं वाली नेता थीं। सदन में उनकी वाणी विपक्ष को निरुत्तर कर देती थी। एक सफल जनप्रतिनिधि और संगठक के रूप में उनकी भूमिका अत्यंत प्रभावी थी। अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि।
सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा
उनका निधन भाजपा और विशेषरूप से राजस्थान व देश के महिला मोर्चा के लिए बड़ी क्षति है। अपनी कार्यकुशलता के कारण से वह भाजपा की महिला विंग को सशक्त बनाने में सफल हुईं। उनका इस समय जाना संगठन को बहुत बड़ा नुकसान है। मैंने लम्बे समय तक साथ काम किया, उनका अभाव खलेगा।
गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष
इस अकस्मात् निधन से मैं स्तब्ध हूं। वह कुशल संगठनकर्ता और अनुकरणीय जनसेवक थीं, जो राजसमंद के विकास में सदैव मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं।
दीया कुमारी, सांसद, राजसमंद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो