scriptसांसद सीपी जोशी का आरोप, राजसमंद में कांग्रेस नेता खेल रहे बजरी का खेल | MP CP Joshi accused | Patrika News

सांसद सीपी जोशी का आरोप, राजसमंद में कांग्रेस नेता खेल रहे बजरी का खेल

locationराजसमंदPublished: Jan 21, 2021 11:23:23 am

Submitted by:

jitendra paliwal

दावा: राजसमंद नगर परिषद व देवगढ़ नगरपालिका में बनेंगे भाजपा के बोर्ड
 

सांसद सीपी जोशी का आरोप: राजसमंद में कांग्रेस नेता खेल रहे बजरी का खेल

सांसद सीपी जोशी का आरोप: राजसमंद में कांग्रेस नेता खेल रहे बजरी का खेल

राजसमंद. भाजपा सांसद (चित्तौडग़ढ़) सीपी जोशी ने आरोप लगाया है कि राजसमंद में कांग्रेस के बड़े नेता प्रशासन पर दबाव बनाकर खेल खेल रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कार्रवाई नहीं होने से बजरी के खेल में कांग्रेस नेताओं की संलिप्तता झलक रही है। प्रशासन मामले को नजरअंदाज कर रहा है। सांसद ने राजसमंद नगर परिषद और देवगढ़ नगरपालिका में भाजपा के बोर्ड बनने का दावा भी किया।
सांसद ने बुधवार को भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता में कहा कि पंचायतीराज चुनावों में सत्ताधीश कांग्रेस ने सरकारी मशीनरी का दुरूपयोग किया, मगर जनता भाजपा के साथ रही। प्रदेश में 28 जनवरी 90 निकायों के चुनावों में भी पार्टी पंचायतीराज चुनावों वाला प्रदर्शन दोहराकर जीतेगी। जनता कांग्रेस के कुशासन से त्रस्त हैं। कानून व्यवस्था बदहाल है। बिजली दरों में कांग्रेस ने वादाखिलाफी की, जनता बिलों से परेशान है। पेट्रोल-डीजल पर एक साल में चार बार वेट बढ़ाया। देश में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल राजस्थान में मिल रहा है। भाजपा की वसुंधरा सरकार ने वेट घटाया था। सांसद ने कहा कि अधिकारी भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं। अपराध बढ़े हैं। महिलाएं व बच्चियां असुरक्षित है।
गहलोत सरकार इस्लामिक देशों में अत्याचार पीडि़त हिन्दू, सिख, जैन, बौद्ध, पारसी, इसाई को भारत में नागरिकता, धारा 370, तीन तलाक का विरोध करती है। काम तो दूर पूर्व सरकार की भामाशाह स्वास्थ्य बीमा, अन्नपूर्णा रसोई जैसी योजनाएं बंद कर दी। 27 लाख बेरोजगारों को भत्ता नहीं दिया। नौकरियां नहीं दी। पंचायतों के वित्तीय अधिकार छीन लिए हैं। नगर निकायों पर भी नजर है। टोल शुरू कर दिया, सेस का पैसा गायों के कल्याण में नहीं खर्च किया, अमृत योजना की राशि नगर निकायों में नहीं दी और जो दी उसमें भी भेदभाव कर रही है। पालिका क्षेत्रों में अंबेडकर भवनों का काम कांग्रेस सरकार ने रोका है। वार्ता में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, संगठन प्रभारी दामोदर अग्रवाल, प्रवक्ता अरविंदसिंह भाटी भी थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो