scriptराजसमन्द की कृति बनी मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड-2019 | Mrs. India Worldwide -2019 bani Rajsamand ki krati | Patrika News

राजसमन्द की कृति बनी मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड-2019

locationराजसमंदPublished: Oct 22, 2019 11:37:51 am

Submitted by:

Aswani

यूरोप के ग्रीस में हुई स्पद्र्धा में कृति ने जीता खिताब

राजसमन्द की कृति बनी मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड-2019

राजसमन्द की कृति बनी मिसेज इंडिया वल्र्डवाइड-2019

राजसमंद. राजसमंद निवासी कृति सरूपरिया ने यूरोप के ग्रीस में दो दिन पूर्व सम्पन्न हुए इंटरनेशनल पीजेंट हॉट मॉन्ड मिसेज इंडिया वल्र्ड वाइड एलीमेंट स्पेस-2019 का खिताब अर्जित कर दुनिया में अपना और अपने शहर का नाम रोशन किया। विवाहित महिलाओं के लिए हुई इस प्रतियोगिता में भारत सहित विभिन्न 15 देशों की करीब 30 हजार प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इनमें 172 प्रतिभागी स्पद्र्धा के फाइनल के लिए चुनी गईं। कड़ी प्रतिस्पर्धा वाले फाइनल में कृति सरूपरिया ने अन्य सभी प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल व फाइनल यूरोप के ग्रीस में गत 10 अक्टूबर को शुरू हुआ जो लगातार दस दिनों तक चला।

मिस दिल्ली में भी ले चुकी हैं हिस्सा
कांकरोली निवासी मार्बल व्यवसायी अजय सरूपरिया की पत्नी ४३ वर्षीय कृति दो बच्चों की मां हैं। कृति पेशे से इंटीरियर डिजाइनर हैं। कृति को एडवेंचर का खास शौक है एवं उन्हें प्रकृति, पशु-पक्षियों के करीब रहना बेहद पसंद है। कॉलेज में पढ़ाई के दौरान भी वे मिस दिल्ली के फाइनल फाइव में शुमार रह चुकी हैं और बेस्ट मॉडल व बेस्ट रैम्पवॉक का खिताब भी अपने नाम कर चुकी हैं।

यूं चला स्पद्र्धा का सिलसिला
जनवरी 2019 में जयपुर में ऑडिशन हुआ। जिसमें हिस्सा लेते हुए कृति ने जीत दर्ज की वहीं मार्च 2019 में नई दिल्ली में हुए इंटरव्यू राउंड एवं इससे जुड़ी अन्य गतिविधियों में सफलता हासिल कर उन्होंने अगले दौर में प्रवेश किया। इसके बाद कृति ने अप्रेल 2019 में आगरा में आयोजित ग्रुमिंग सेशन में भाग लिया। जहां ताजमहल के सामने उनका फोटो शूट हुआ और वे फाइनलिस्ट के तौर पर चुनी गईं। इसके बाद ग्रीस में दस दिनों तक सेमीफाइनल एवं फाइनल राउंड हुआ।
स्वागत की तैयारी
कृति के खिताब जीतने से परिजनों व शहरवासियों हर्ष है। लोग कृति के स्वदेश लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। परिजनों के मुताबिक कृति बुधवार को राजसमंद पहुंचेंगी। जहां विभिन्न संगठनों-संस्थाओं की ओर से उनका स्वागत किया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो