Gangaur Festival : 'खली बली हो गया है दिल... दुनिया से मेरा'
- सांस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां, मल्लखम्भ के कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को किया अंचभित
राजसमंद
Published: April 07, 2022 01:11:56 pm
राजसमंद. शहर में पर्यटन विभाग और नगर परिषद ओर से आयोजित गणगौर महोत्सव के तहत हरी गणगौर के अवसर पर मंगलवार रात को आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुंबई के आर्केस्ट्रा कलाकारों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। सांस्कृतिक संध्या में तड़के 3 बजे तक पाण्डाल में जमे रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाड़मेर के मालानी लोक कला मंडल के कलाकारों ने पारस माली के नेतृत्व में प्रसिद्ध लोक नृत्य गेर की प्रस्तुति देकर किया। समृद्धि एंटरटेनमेंट मुंबई के कलाकारों ने 'गणपति वंदना श्री गणेशा देवा श्री गणेशा देवा गीत.. के साथ आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति दी। केसरिया बालम आओ नी पधारो म्हारे देश की प्रस्तुति भी दी गई। शंभू एंड गु्रप ने 'दुनिया से मेरा खली बली हो गया... गीत पर बेहतरीन डांस की प्रस्तुति दी। इजिप्ट से आए कलाकार तनुरा ने पंजाबी गीत मेरे पीर नी संगिनी जी पर गोल-गोल घूम कर बेहतरीन डांस किया। स्थानीय कलाकार बेबी गौरी ने मां पार्वती की वेशभूषा में पार्वती बोली शंकर से, गीत पर आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देकर बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती की वंदना की। इसके बाद मल्लखंब को प्रस्तुत करते हुए गीत एक तेरा नाम है सांचा पर कलाकारों ने विशेष प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को अपलक निहारते रहने को मजबूर कर दिया। इसके बाद नृत्यांगना लुईसा टेलर ने केसरिया बालम आवो नी पधारो म्हारे देश गीत के साथ ही राजस्थानी रीमिक्स गीतों पर नृत्य की प्रस्तुति देकर एक बार फिर से राजस्थानी संस्कृति से दर्शकों का परिचय कराया।
शहीद नारायण लाल को दी श्रद्धांजलि
कार्यक्रम में गायक महेंद्र अलबेला ने बॉर्डर फिल्म के गीत संदेशे आते है... की प्रस्तुति देकर दर्शकों में देशभक्ति का जोश कुछ ऐसा भरा कि पूरे पंडाल में हिंदुस्तान जिंदाबाद और भारत माता के जयकारे लगने लगे। उन्होंने बिनोल के शहीद नारायण लाल गुर्जर को दर्शकों की टॉर्च की फ्लैशलाइट जलवा कर श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपली की तो लोगों ने अपने इलाके के सपूत शहीद को अपने अंदाज में याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान पांडाल में हजारों की संख्या में जलती फ्लैश लाइटों का नजारा देखते ही बनता था।
मल्लखम्भ की प्रस्तुतियों किया अचंभित
कार्यक्रम में इंडिया गोट टैलेंट के कलाकारों ने डबल मल्लखम्भ की प्रस्तुति से दर्शकों को एक बार फिर से रोमांचित किया। मुंबई की कलाकार काजल कश्यप ने लड़के ओ रे लड़के कहां से आया है तू, गीत पर फिल्मी नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। अगली कड़ी में शंभू एंड ग्रुप के 16 कलाकारों ने मंच पर नृत्य के साथ जो उछलकूद मचाई तो उसे दर्शक एकटक निहारते रह गए। मल्लखम्भ के कलाकारों ने भी इस बार फायर मलखंब का प्रदर्शन कर दर्शकों को देर रात तक कार्यक्रम से जोड़े रखा। अंत में गायक महेन्द्र अलबेला ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। इसमें कीर्तन की है रात बाबा आज थानें आणो है, सहित कई भजनों की प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। संचालन सुनील जैन और लविना ने किया।
यह रहे मौजूद
समरोह में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हरीसिंह राठौड़, रेलमगरा प्रधान आदित्य प्रतापसिंह, जिला परिषद सदस्य लेहरूलाल, पूर्व पालिकाध्य नारायण लाल सुथार, मनोहर कीर, भंवरलाल टेलर, मनीषसिंह, शांतिलाल कोठारी, विनोद जैन आदि अतिथि के रूप में मौजूद थे। नगर परिषद सभापति अशोक टांक सहित सभी पार्षद एवं कई विशिष्टजन मौजूद थे।

राजसमंद. गणगौर महोत्सव के तहत मंगलवार रात आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति देते व करतब दिखाते कलाकार।
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
