scriptRajsamand Lake :जलधरा घाट के सौन्दर्यीकरण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपए | One crore rupees will be spent on beautification of Jaldhara Ghat | Patrika News

Rajsamand Lake :जलधरा घाट के सौन्दर्यीकरण पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपए

locationराजसमंदPublished: May 20, 2022 03:42:34 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

– नाथद्वारा के कृष्णा सर्किल पर दो करोड़ से होगा सौन्दर्यीकरण, जिला कलक्टर ने दी सैद्धांतिक स्वीकृत, पर्यटक विभाग के बजट से होगी राशि आवंटित

 Rajsamand Lake

Rajsamand Lake

राजसमंद. ऐतिहासिक राजसमंद झील के जलधरा घाट और नाथद्वारा के कृष्णा सर्किल कै सौन्दर्यीकरण पर दो करोड़ रुपए खर्च होंगे। इसके लिए जिला कलक्टर ने सैद्धांतिक सहमति दे दी है। राशि का आवंटन पर्यटन विभाग को बजट आवंटित होने पर किया जाएगा।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में पर्यटन स्थलों को बढ़ावा देने की घोषणा की थी। इसके तहत जिला मुख्यालय स्थित द्वारिकाधीश मंदिर के पास जलधरा घाट के सौन्दर्यीकरण कराने का निर्णय लिया गया। यहां पर द्वारिकाधीश मंदिर होने के कारण प्रतिदिन सैकडों श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। श्रद्धालु दर्शन के बाद ऐतिहासिक राजसमंद झील का भी अवलोकन करते हैं। ऐसे में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए मंदिर के निकट राजसमंद झील के जलधरा घाट के सौन्दर्यीकरण कराया जाएगा। यहां पर नगर परिषद की ओर से 32 फीट की शेषनाग पर श्रीकृष्ण की मूर्ति निर्माण के लिए निविंदा आमंत्रित की गई है। इसके अलावा सौन्दर्यीकरण का कार्य इस राशि से कराया जाएगा। हालांकि उक्त राशि से क्या काम करवाए जा सकते हैं। इसके लिए कंस्लटेंसी से सम्पर्क कर विचार-विमर्श किया जाएगा। इसी प्रकार नाथद्वारा के कृष्णा सर्किल पर भी दो करोड़ की लागत से सौन्दर्यीकरण का कार्य करवाया जाएगा। इसके लिए जिला कलक्टर ने राजसमंद नगर परिषद और नाथद्वारा नगर पालिका आयुक्त को सैद्धांतिक सहमति प्रदान कर दी है। सरकार की ओर से पर्यटन विभाग को बजट आवंटन होने पर नगर परिषद और नगर पालिका को बजट आवंटित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि नाथद्वारा में श्रीनाथजी और राजसमंद में द्वारिकाधीश मंदिर के कारण प्रतिदिन सैकडों की संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो