scriptराजसमंद में 12 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान, देवगढ़ 24.60 फीसदी, भीम में 15.88 प्रतिशत वोटिंग | Panchayat Raj Election 2020 | Patrika News

राजसमंद में 12 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान, देवगढ़ 24.60 फीसदी, भीम में 15.88 प्रतिशत वोटिंग

locationराजसमंदPublished: Nov 23, 2020 12:52:06 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

दो पंचायत समितियों की 30 सीटों पर 71 और जिला परिषद की पांच सीटों पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।

राजसमंद में 12 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान, देवगढ़ 24.60 फीसदी, भीम में 15.88 प्रतिशत वोटिंग

राजसमंद में 12 बजे तक 19.09 प्रतिशत मतदान, देवगढ़ 24.60 फीसदी, भीम में 15.88 प्रतिशत वोटिंग

राजसमंद. पंचायती राज चुनाव के पहले चरण में जिले के भीम और देवगढ़ पंचायत समिति क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे तक औसत मतदान हुआ है। दोपहर 12 बजे तक देवगढ़ में 20146 (24.60 फीसदी) वोट पड़े तथा भीम में 18195 (15.88 प्रतिशत) मत पड़ चुके हैं।
इससे पहले सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुए मतदान की गति भीम में धीमी रही। सुबह 10 बजे तक केवल 4.74 फीसदी मतदान हुआ, वहीं देवगढ़ क्षेत्र में अच्छी गति के साथ 11.24 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी थी।
निर्वाचन विभाग के मुताबिक जिलेभर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया चल रही है। कहीं से कोई अप्रिय घटना के समाचार नहीं हैं। दो पंचायत समितियों के 30 सीटों पर 71 और जिला परिषद की पांच सीटों पर 10 उम्मीदवार मैदान में हैं।
देवगढ़ में पं.स. की सीट पर एक निर्वाचन हो चुका निर्विरोध
देवगढ़ के वार्ड संख्या में 11 में भाजपा प्रत्याशी के नामांकन वापस लेने से कांग्रेस प्रत्याशी का निर्विरोध निर्वाचन हो गया था। ऐसे में यहां अब 14 वार्डों में ही मतदान हो रहा है। इनमें कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय सहित 34 उम्मीदवार मैदान में हैं।
भीम की एक जिला परिषद सीट गई कांग्रेस के खाते में
नामांकन जांच में तीन संतानों का मामला साबित होने पर वार्ड 23 से भाजपा प्रत्याशी का नामांकन खारिज हुआ था व कांग्रेस की तारा देवी निर्विरोध निर्वाचित हो गई थी। भीम के इस वार्ड में भाजपा की सीता देवी अधिकृत प्रत्याशी थीं। यहां पंचायत समिति सदस्य की 16 सीटों पर 37 व जिला परिषद सदस्य की 4 सीटों पर मतदान हो रहा है।
73960 कुल मतदाता हैं देवगढ़ में
126880 कुल मतदाता हैं भीम में

फैक्ट फाइल देवगढ़
कुल वार्ड : 15
प्रत्याशी : 34
बूथ : 101
मतदाता : 73960
पुरुष : 38060
महिला : 35900
थर्ड जेंडर : 0
प्रधान पद सामान्य महिला
फैक्ट फाइल भीम
कुल वार्ड : 16
प्रत्याशी : 37
बूथ : 165
मतदाता : 126880
पुरुष : 64387
महिला : 62493
थर्ड जेंडर : 0
प्रधान पद ओबीसी आरक्षित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो