scriptकटारिया फिर बोले- छह महीने में धूल चाटेगी यह सरकार | Panchayat Raj Election 2020 | Patrika News

कटारिया फिर बोले- छह महीने में धूल चाटेगी यह सरकार

locationराजसमंदPublished: Nov 25, 2020 11:19:48 am

Submitted by:

jitendra paliwal

राजसमंद जिले में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाओं में बोले विधानसभा के प्रतिपक्ष नेता

कटारिया फिर बोले- छह महीने में धूल चाटेगी यह सरकार

कटारिया फिर बोले- छह महीने में धूल चाटेगी यह सरकार

खमनोर. भाजपा नेता गुलाबचंद कटारिया ने एक बार फिर प्रदेश की कांग्रेस सरकार को खतरे में बताया है। कटारिया मंगलवार को खमनोर बस स्टैंड पर ब्लॉक में चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान कटारिया ने कांग्रेस नेताओं को इंगित करते हुए कहा- ये कहते हैं कि हमारी सरकार-हमारी सरकार। कोई सरकार नहीं चलेगी। मैं आपको गारंटी से कह रहा हूं, छह महीने में ये सरकार धूल चाटेगी। उसका कारण है, दोनों (गहलोत-पायलट) आपस में लड़ रहे हैं। एक इस होटल में, एक उस होटल में। कटारिया ने भाषण में गहलोत सरकार के धूल चाटने वाला बयान अपने ही अंदाज में तीन बार दोहराया। कटारिया ने कहा कि कांग्रेस ने दशकों तक देश पर राज किया, लेकिन कांग्रेस ने अपने कृत्यों से जनता के मन में नेताओं के प्रति ऐसा भाव पैदा कर दिया कि नेता केवल लूटने के लिए होते हैं। कांग्रेस ने घोटाले किए, इसीलिए कांग्रेस से लोगों का मोहभंग हुआ। कांग्रेस के अच्छे दिन चले गए। कटारिया ने कांग्रेस का नौजवानों से 3500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का वादा, बिजली के भारी बिल, बेरोजगारी, विभागों में अटकी भर्तियां, भ्रष्टाचार आदि मुद्दों पर बात रखी।
रेलमगरा. उपखंड मुख्यालय के बस स्टैंड पर भाजपा के 17 प्रत्याशियों के समर्थन में सभा को सम्बोधित करते हुए गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि रेलमगरा को यहां के भाजपा पदाधिकारियों ने मेहनत से सींचा, जिसकी देन है कि मैं आज यहां बैठा हूं। ऐसे कई कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही भाजपा अच्छी स्थिति में है। भाजपा देश के लिए काम कर रही है। राजीव गांधी ने जब इंद्रा गांधी की हत्या के बाद शासन में आने पर घमंडपूर्वक रवैया अपनाया था, तब से कांग्रेस को देश से मिटाने का संकल्प लिया हुआ है, जो कई मायने सफल हुआ है। लोकतंत्र को बचाने के आंदोलन में निकले हुए हैं, जिसमें लोग जुड़ते रहे हैं और एक मजबूत पार्टी बन कर देश सेवा में आए हैं। मुगलों का राज भी रहा, लेकिन हिंदुत्व जिंदा रहा। उन्हीं के पदचिह्नों पर चलने वाले भाजपाई हैं। कश्मीर की समस्या पर बात करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पत्थरबाजों को पैदा किया और एक देश में दो झंडे खड़े कर दिए। सभा में सोशल डिस्टेंसिंग देखने को नहीं मिली।
ये भी थे मौजूद
भाजपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पुरोहित, मंडल अध्यक्ष रेलमगरा चतर सिंह राजावत, मंडल अध्यक्ष कुरज उदयलाल अहीर, पूर्व मंडल अध्यक्ष बोथमल जाट, जीवन लाल सोनी, शंकरलाल सुथार, अरुण बोहरा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष रेलमगरा शिवकुमार शर्मा, देवेंद्र चौधरी, पूर्व प्रधान रेलमगरा प्रभुलाल भील, जिला महामंत्री सुनील जोशी, महेंद्र सिंह चौहान, पूर्व पालिका अध्यक्ष राजसमंद अशोक रांका, चुनाव प्रभारी अरुण मिश्रा आदि भी मौजूद थे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो