scriptहोनहार बेटियों ने फिर फहराया परचम, जिले का परिणाम 94.74 प्रतिशत रहा | Patrika News
राजसमंद

होनहार बेटियों ने फिर फहराया परचम, जिले का परिणाम 94.74 प्रतिशत रहा

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परिणाम में हमारे जिले की होनहार बेटियों ने पहरचम फहराया। बेटियां का परिणाम बेटों से 1.06 प्रतिशत अधिक रहा है। बेटियों ने परिणाम से अपनी मेहनत का लौहा मनवाया है।

राजसमंदMay 30, 2024 / 11:09 am

Madhusudan Sharma

RBSe Result 2024

RBSe Result 2024

राजसमंद. राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से बुधवार शाम पांच बजे परिणाम घोषित कर दिया गया। इस परिणाम में हमारे जिले की होनहार बेटियों ने पहरचम फहराया। बेटियां का परिणाम बेटों से 1.06 प्रतिशत अधिक रहा है। बेटियों ने परिणाम से अपनी मेहनत का लौहा मनवाया है। ओवरआल जिले की बात करें तो इस पर पिछली बार से परिणाम में अच्छी बढोतरी हुई है। इस बार परिणाम 94.74 प्रतिशत रहा है। बोर्ड के अनुसार जिले में प्रथम श्रेणी से 7503, द्वितीय श्रेणी से 6210 और तृतीय श्रेणी से 1011 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में कुल 15 हजार 891 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए थे। इसमें से 15 हजार 541 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। जिनमें 14 हजार 724 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। इनमें बालक वर्ग में प्रथम 3465, द्वितीय 3273, तृतीय 571, बालिका वर्ग में 4038 प्रथम, 2937 द्वितीय और 440 तृतीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुईं। जानकारी के अनुसार वर्ष 2021 और 2022 में कोरोना के कारण परिणाम घोषित नहीं किए गए थे। उस समय बोर्ड ने विद्यार्थियों को आगे की कक्षाओं के लिए प्रमोट किया था।

प्रदेश में एक पायदान गिरी राजसमंद की रैंक

जानकारी के अनुसार पिछली बार के दसवीं बोर्ड के परिणाम में राजसमंद ने प्रदेश में 15 वीं रैंक हासिल की थी। लेकिन इस बार राजसमंद की रैंक एक पायदान गिर गई। इस बार 50 जिलों में राजसमंद ने 16 वीं रैंक हासिल की है।

4.66 प्रतिशत बढ़ा परिणाम

दसवीं बोर्ड का वर्ष 2023 में परीक्षा परिणाम प्रतिशत 90.08 रहा था। लेकिन जिले के शिक्षकों की अथक मेहनत के कारण इस बार के परिणाम में अच्छी बढोतरी दर्ज की गई है। इस बार का परिणाम 94.74 प्रतिशत रहा है। इसके साथ ही जिले ने 4.66 प्रतिशत का उछाल लिया है। जो कि जिले के लिए सुखद है।

बालक-बालिका का परिणाम

वर्ग प्रथम द्वितीय तृतीय कुल प्रतिशत

बालक 3465 3273 571 7309 94.21

बालिका 4038 2937 440 7415 95.27

परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थी

बालक 7985

बालिका 7906
कुल 15891

परीक्षा में बैठे

बालक 7758

बालिका 7783

कुल 15541

Hindi News/ Rajsamand / होनहार बेटियों ने फिर फहराया परचम, जिले का परिणाम 94.74 प्रतिशत रहा

ट्रेंडिंग वीडियो