scriptबंद कमरे में बैठे 37 नेता : कांग्रेस की विफलता, आत्ममंथन और केन्द्र की योजनाओं पर रहा फोकस | Rajasthan BJP's contemplation camp | Patrika News
राजसमंद

बंद कमरे में बैठे 37 नेता : कांग्रेस की विफलता, आत्ममंथन और केन्द्र की योजनाओं पर रहा फोकस

राजस्थान भाजपा का चिंतन शिविर, पहले दिन हुए पांच सत्र, आज 3 सत्रों के साथ ही होगा समापन

राजसमंदSep 22, 2021 / 09:57 am

jitendra paliwal

बंद कमरे में बैठे 37 नेता : कांग्रेस की विफलता, आत्ममंथन और केन्द्र की योजनाओं पर रहा फोकस

बंद कमरे में बैठे 37 नेता : कांग्रेस की विफलता, आत्ममंथन और केन्द्र की योजनाओं पर रहा फोकस

कुम्भलगढ़. राजस्थान भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर के पहले दिन राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय कुल 37 नेता मंथन के लिए एकसाथ बैठे। बंद कमरे में हुई गुफ्तगू और चर्चाओं के केन्द्र में राजस्थान व देशभर में कांग्रेस की गुटबाजी का फायदा उठाने, राज्य में बढ़ते अपराध और मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ एवं उसकी जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के तंत्र को और मजबूत बनाने पर मंथन हुआ।

कौन क्या बोला?

पार्टी को स्थायी मजबूत बनाने जनभावनाओं से काम करने होंगे : बीएल संतोष
चिंतन शिविर में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित सामान्यजन की पार्टी है। राष्ट्र के हर व्यक्ति की समस्या के समाधान, केन्द्र सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के लिए सतत् जन अभियान चलाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे संगठन में हर कार्यकर्ता की सुनी भी जाती है और कार्यक्रम का संकल्प लेकर उनके माध्यम से जनता को संदेश भी दिया जाता है। बीएल संतोष ने कहा कि यह महाराणा प्रताप की भूमि त्याग और तपस्या की भूमि है। इस भूमि का कण-कण वीरता व शौर्य की गाथा गाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा विश्व की नंबर-1 राजनीतिक पार्टी बन गई है। पार्टी को स्थाई व मजबूत बनाने के लिए हम सबको जन भावनाओं के अनुसार कार्यक्रम भी बनाने पड़ेगे और काम भी करना पड़ेगा।
कांग्रेस देश में आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही : अरूण सिंह
प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संपूर्ण देश में आंतरिक गुटबाजी से जूझ रही है। उनकी प्राथमिकता जनता की समस्या के समाधान की नहीं है, बल्कि अपनी व अपनी पार्टी की समस्या का समाधान करना है। आज प्रदेश महिला उत्पीडऩ में नंबर 1 बन चुका है। अनुसूचित जाति के व्यक्तियों की सरेआम हत्या हो रही है। घटना अलवर की हो या कोटा की, कानून का शासन नहीं, प्रदेश में जंगलराज है।
प्रदेश में कोई सुरक्षित नहीं : पूनिया
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने कहा कि इस प्रदेश में कोई भी सुरक्षित नहीं है। किसान परेशान है, युवा दुखी है, महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, भर्तियों में भ्रष्टाचार हो रहा है। संपूर्ण प्रदेश त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहा है।
मोदी सरकार दे रही जनता को सीधे लाभ : अर्जुनराम मेघवाल
केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि राजस्थान सरकार कोई जन कल्याण के काम नहीं कर रही है। मोदी सरकार जन भावनाओं के अनुसार काम कर रही है। जनधन के खातों में पैसे भेजना, किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान योजना से जोडऩा, सीधे पैसे किसानों के खातों में भेजना, गांवों में प्रधानमंत्री सड़क योजना, जल जीवन मिशन आदि योजनाएं जनता को लाभ दे रही है।
इन्होंने भी रखी बात
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश महामंत्री संगठन चंद्रशेखर, केन्द्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, राजसमंद सांसद दीया कुमारी, पूर्व मंत्री प्रभुदयाल सैनी, विधायक वासुदेव देवनानी, निहालचंद मेघवाल, मदन दिलावर, चित्तौडगढ़़ सांसद सीपी जोशी, पीपी चौधरी, कनकमल कटारा, भाजपा प्रदेश कोर कमेटी सदस्य व अन्य नेता उपस्थित थे।

Home / Rajsamand / बंद कमरे में बैठे 37 नेता : कांग्रेस की विफलता, आत्ममंथन और केन्द्र की योजनाओं पर रहा फोकस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो