script

कोरोना के 30 नए मामले आए सामने

locationराजसमंदPublished: Sep 28, 2020 07:25:39 pm

जिले में संक्रमितों की संख्या पहुंची 2161

कोरोना के 30 नए मामले आए सामने

कोरोना के 30 नए मामले आए सामने

राजसमंद. चिकित्सा विभाग के अनुसार कोरोना सैम्पल की जांच रिपोर्ट में जिले से 30 नए व्यक्ति सामने आए हैं। जिनमें राजसमंद शहर से 9, राजसमंद के ग्रामीण क्षेत्र से 5, नाथद्वारा शहर से 8, रेलमगरा से 3, भीम से 2, कुंभलगढ़, देवगढ़ व आमेट से एक-एक व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के सम्पर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि राजसमंद शहर से 18 वर्षीय युवक, 66 वर्षीय वृद्ध, 52 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय पुरुष, 67 वर्षीय वृद्ध, 60 वर्षीय वृद्धा, 40 वर्षीय महिला, 52 वर्षीय महिला, राजसमंद के ग्रामीण क्षेत्र से 54 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 26 वर्षीय युवक, 31 वर्षीय युवक, नाथद्वारा शहर से 25 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 70 वर्षीय वृद्धा, 71 वर्षीय वृद्धा, 56 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, 42 वर्षीय पुरुष, 53 वर्षीय पुरुष रेलमगरा ब्लॉक से 28 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय पुरुष, 24 वर्षीय युवक, भीम ब्लॉक से 26 वर्षीय युवक, 92 वर्षीय वृद्ध, कुम्भलगढ़ ब्लॉक से 62 वर्षीय वृद्ध, देवगढ़ से 60 वर्षीय वृद्ध, आमेट ब्लॉक से 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों की संख्या ३१६१ हो गई है।

ट्रेंडिंग वीडियो