script

ऐतिहासिक राजसमंद झील की पाल पर मवेशी फैला रहे गंदगी

locationराजसमंदPublished: Sep 09, 2019 12:59:27 pm

भ्रमण करने वाले परेशान

ऐतिहासिक राजसमंद झील की पाल पर मवेशी फैला रहे गंदगी

ऐतिहासिक राजसमंद झील की पाल पर मवेशी फैला रहे गंदगी

राजसमंद. झील की इरीगेशन पाल पर मवेशियों का जमावड़ा रहने से सुबह-शाम सैर करने वालों को खासी समस्या हो रही है। सबसे ज्यादा समस्या यहां दौड़ लगाने वालों को है। पूरी पाल पर मवेशी गोबर कर देते हैं, जिससे दौडऩे वाले फिसल जाते हैं। राजसमंद में सुबह-शाम भ्रमण के लिए इरीगेशन पर सैकड़ों की संख्या में लोग आते हैं, जिसमें बच्चे से लेकर हरवर्ग के लोग होते हैं। इसका रख-रखाव नगरपरिषद के जिम्मे है। पाल पर चारदिवारी, तार आदि नहीं लगे होने से श्वान, ***** से लेकर आवारा मवेशी रात को यहां डेरा डाले रहते हैं, जिससे सुबह पाल पर गंदगी की भरमार रहती है।

हो चुके हैं हादसे
इरीगेशन की पाल पर सैर करने वालों ने बताया कि गत दिनों दौड़ लगा रहा एक युवक गोबर पर पैर पडऩे से फिसल गया था, इससे कुछ दिन पहले भी दो बच्चे फिसलकर गिर चुके हैं। लोगों ने यहां नियमित साफ-सफाई का अभाव बताया।

ट्रेंडिंग वीडियो