अरूणाचल प्रदेश में परशुराम कुण्ड क्षेत्र में बनेगी 51 फीट की मूर्ति
विप्र फाउंडेशन के दो दिवसीय सम्मेलन का समापन, जारी किया 11 सूत्रीय नाथद्वारा घोषणा-पत्र, राधेश्याम बने राष्ट्रीय अध्यक्ष
राजसमंद
Published: March 28, 2022 10:07:50 pm
नाथद्वारा. विप्र फ ाउंडेशन के दो दिवसीय सम्मेलन का यहां राष्ट्रीय परिषद की आमसभा के साथ समापन हुआ। इस दौरान 11 सूत्रीय नाथद्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया।
मनस्वी व्यास के मंगलाचरण के साथ दूसरे दिन का सत्र यहां माहेश्वरी सेवा सदन नाथूवास में आयोजित हुआ। सम्मेलन को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने संबोधित करते हुए वर्तमान परिस्थितियों के साथ समाज को आगे बढ़ाने पर प्रकाश डाला एवं युवा पीढ़ी को भी मार्गदर्शन दिया। समारोह को सांसद दीया कुमारी तथा नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, मावली विधायक धर्मनारायण जोशी सहित अन्य ने सम्बोधित किया। समारोह में अतिथि रायपुर के सत्यनारायण शर्मा, बनवारी लाल श्रोत्रिय, महावीर प्रसाद शर्मा, ममता शर्मा, छगन राजपुरोहित, केके शर्मा, कुलदीप वत्स, आरबी शर्मा, श्रीकांत पराशर, रामविलास शर्मा, सांवरमल, लक्ष्मीकांत वैष्णव, विप्र वाहिनी की चंद्रकांता राजपुरोहित एवं भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र पुरोहित थे। वहीं, फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद पालीवाल, प्रदेश महामंत्री शांतिलाल पालीवाल, जिलाध्यक्ष विजय पालीवाल, पूर्णाशंकर पालीवाल, दिनेश जोशी, ललित व्यास, सुधीर पालीवाल उपस्थित थे।
सम्मेलन में मंत्री रमेश शर्मा ने गत बैठक की जानकारी पेश की। आमसभा का संचालन राष्ट्रीय सरंक्षक सुशील ओझा ने किया। ओझा ने बताया कि गत 2 साल से कोरोना के चलते राष्ट्रीय परिषद की बैठक ऑनलाइन हुई थी। ऐसे में उसके बाद पहली बार विप्र फाउंडेशन के इस आयोजन में 350 पदाधिकारी मौजूद हैं। सम्मेलने में सर्वसम्मति से राष्ट्रीय परिषद बनाई गई, जिसमें सभी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और महामंत्री को शामिल किया गया।
आमसभा में 11 सूत्रीय नाथद्वारा घोषणा पत्र जारी किया गया। इसमें आगामी वर्ष में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी दी गई। इसमे सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में अरूणाचल प्रदेश स्थित परशुराम कुण्ड पर 51 फ ीट की मूर्ति स्थापित करने, शिक्षा के क्षेत्र में बीकानेर, जोधपुर और भरतपुर संभाग में बहुउद्देश्यीय सेंटर का निर्माण करवाने की जानकारी दी एवं महिला स्वालम्बन में विप्रम ऑनलाइन पोर्टल शुरू किया गया। युवाओं की शिक्षा के लिए जयपुर में 6 मंजिल का सेंटर फोर एक्सीलेंस का निर्माण करने, 8 जनवरी को जयपुर में जय-जय राजस्थान विप्र समावेश वैवाहिक रिश्तों को तय करने के लिए विप्र वेडलॉक सेवा सहित कुल 11 बिंदु का घोषणा पत्र जारी किया गया।
नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की हुई घोषणा
प्रदेश प्रवक्ता सुधीर पुरोहित ने बताया कि आमसभा के दौरान नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा हुई। इसमें इंदौर के राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, सरंक्षक सत्यनारायण शर्मा, बनवारी लाल शर्मा, धर्मनारायण जोशी, डॉ. सीपी जोशी, रतन शर्मा, सुरेश शर्मा सहित 31 जनों को बनाया गया। इसी तरह उपाध्यक्ष पद पर सत्यनारायण श्रीमाली, जितेंद्र भारद्वाज, श्रीकांत पराशर, सांवरमल, रामनारायण, हरिनारायण व्यास व राष्ट्रीय सचिव भगवान व्यास, कुलदीप राजपुरोहित, संजय शर्मा, नवीन जोशी, विष्णु पारीक, विजय जोशी, रुचि चतुर्वेदी, महामंत्री सुनील शर्मा, पवन पारीक और रमेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अशोक दाधीच , विप्र वाहिनी प्रभारी चंद्रकाता राजपुरोहित ओवरसीज में संगठन का काम करने के लिए अमरीका के फ्लोरिडा निवासी पंकज ओझा को जिम्मेदारी दी गई। इसी तरह जोनल में जोन 1 जयपुर के अध्यक्ष राजेश कर्नल, जोन 1 ए में केके शर्मा, जोन1बी बीकानेर भंवर पुरोहित को अध्यक्ष बनाया गया। सभी जोन के अध्यक्ष, मंत्री के नामों की घोषणा भी की गई।

अरूणाचल प्रदेश में परशुराम कुण्ड क्षेत्र में बनेगी 51 फीट की मूर्ति
पत्रिका डेली न्यूज़लेटर
अपने इनबॉक्स में दिन की सबसे महत्वपूर्ण समाचार / पोस्ट प्राप्त करें
अगली खबर
