scriptजिन्दा था भगवान सिंह, वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिसकर्मी भी था मौजूद…फिर निकल गया दम | rajsamand latest news, Rajsamad news | Patrika News

जिन्दा था भगवान सिंह, वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिसकर्मी भी था मौजूद…फिर निकल गया दम

locationराजसमंदPublished: May 16, 2022 10:34:21 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

जमीन विवाद में छोटे भाई और भोजाई की पत्थरों से हमला कर हत्या, राजसमंद के धनकपुरा गांव में सनसनीखेज वारदात, बड़ा भाई, पत्नी और पुत्र गिरफ्तार

जिन्दा था भगवान सिंह, वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिसकर्मी भी था मौजूद...फिर निकल गया दम

जिन्दा था भगवान सिंह, वीडियो बनाते रहे लोग, पुलिसकर्मी भी था मौजूद…फिर निकल गया दम

लावासरदारगढ़. राजसमंद जिले के आमेट थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत ओलना का खेड़ा के धनकपुरा गांव में सोमवार दोपहर जमीन विवाद में हुए खूनी संघर्ष में दम्पती की हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी बड़े भाई और उसकी पत्नी, पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हमला ईंट, पत्थरों और धारदार हथियार से किया गया।
इस वारदात को लेकर एक वीडियो सामने आया है, जिसमें हमले का शिकार भगवान सिंह जमीन पर लहूलुहान, बेसुध पड़ा हुआ था। घायल भगवान सिंह का बायां पैर हिल रहा था। मौके पर कुछ लोग गाली-गलौच करते हुए दिख रहे हैं। एक पुलिसकर्मी भी घटनास्थल पर वर्दी पहने दिखाई दे रहा है। वारदात के समय किसी ने उन्हें अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं उठाई। बाद में भगवान सिंह ने दम तोड़ दिया। घटना के दौरान मौके पर आसपास से भीड़ इक_ा हो गई।
पुलिस के मुताबिक धनकपुरा में बड़े भाई अमर सिंह और छोटे भाई भगवान सिंह के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों भाइयों का मकान एक ही होने से वह सामलाती पोल में बने घर में निवास करते हैं। धनकपुरा में ही खेती की जमीन को लेकर दोनों में पूर्व से विवाद चला आ रहा है। इस जमीन को लेकर ही दोनों परिवार एक-दूसरे के खून के प्यासे बने हुए थे।
कहासुनी बढ़ते ही पत्थर-ईंटों से हमला
सोमवार की दोपहर दोनों भाइयों में जमीन की बात को लेकर कहासुनी हो गई। धीरे-धीरे बात इतनी बढ़ गई कि अमर सिंह व भगवान सिंह हाथापाई पर उतर आए। दोनों भाइयों के परिवार के लोग भी उनके पक्ष में आ गए। दोनों ओर से पत्थर-ईंट से हमला शुरू हो गया। छोटे भाई भगवानसिंह एवं उसकी पत्नी सिमरन उर्फ कुसुम के सिर में पत्थर-ईंटें लगने से दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े और बेसुध हो गए। उन पर लगातार पत्थर-ईंटें बरसाए गए। गम्भीर चोटें लगने से पति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ देर में भगवान सिंह की भी मौत हो गई।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x8auj00
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो