scriptचार नए मामलों के साथ 148 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या | Rajsamand men corona ke 4 nye mamle | Patrika News

चार नए मामलों के साथ 148 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या

locationराजसमंदPublished: Jun 04, 2020 07:32:46 pm

Submitted by:

Aswani

अबतक 124 ने दी कोरोना को मात, 10 को मिली अस्पताल से छुट्टी

चार नए मामलों के साथ 148 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या

चार नए मामलों के साथ 148 पहुंची कोरोना पॉजिटिव की संख्या

राजसमंद. जिले में गुरुवार को 10 कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद कोविड केयर सेंटर एवं चिकित्सा संस्थानों से छूट्टी दे दी गई। वे सभी पूरी तरह स्वस्थ है। वहीं गुरुवार को जिले में तीन नए पॉजिटिव केस रिपोर्ट हुए हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेपी बुनकर ने बताया कि गुरुवार को 7 लोगों को आमेट ब्लॉक से, 2 लोगों को नाथद्वारा एवं 1 व्यक्ति को रेलमगरा से रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद छूट्टी दे दी गई है। वहीं आज नए रिपोर्ट हुए तीन नए केस में से दो रेलमगरा ब्लॉक से बनेडिय़ा निवासी 39 वर्षीय एक व्यक्ति व गवारड़ी निवासी 42 वर्षीय एक व्यक्ति तथा कुम्भलगढ़ ब्लॉक के गिटोरिया निवासी 3 वर्षीय एक बालिका कोरोना पॉजिटिव पाई गई। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती हैं।
जिले में अब तक 3783 सैम्पल लिए गए हैं जिसमें से 148 पॉजिटिव, 3355 नेगेटिव एवं 283 सैम्पल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं गुरुवार को आरके जिला चिकित्सालय से 8, राजसमंद ब्लॉक से 28, केलवाड़ा से 23, भीम से 15, आमेट से 51, रेलमगरा से 37, खमनोर से 18 लोगों के सैम्पल लेकर आरएनटी मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए भेजे गए हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो