script29 कोरोना के नए मामले | Rajsamand men korona pojitiv ki sankhya hui 2032 | Patrika News
राजसमंद

29 कोरोना के नए मामले

संक्रमितों की संख्या पहुंची 2032

राजसमंदSep 24, 2020 / 07:27 pm

Aswani

29 कोरोना के नए मामले

29 कोरोना के नए मामले

राजसमंद. चिकित्सा विभाग के अनुसार जिले में गुरुवार को २९ नए मामले सामने आए हैं। वहीं राजसमंद ब्लॉक के पीपली आचार्यान में एक वृद्ध की मौत हुई है, हालांकि मौत की पुष्टि चिकित्सा विभाग द्वारा नहीं की गई है। लेकिन मौत राजकीय आरके जिला चिकित्सालय में हुई है और परिजनों को शव कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दिया गया है, जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा हैै कि मौत कोरोना से हुई है। गुरुवार को सामने आए मामलों में राजसमंद शहर से 17, नाथद्वारा शहर से 5, रेलमगरा से 3, देवगढ़ से 2, खमनोर से 2 व्यक्ति है। सभी को संस्थागत आईसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है तथा पॉजिटिव के संपर्क में आने वाले लोगों के सैम्पल लेने की कार्रवाई शुरू की गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेपी बुनकर ने बताया कि राजसमंद शहर से 54 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 55 वर्षीय पुरुष, 30 वर्षीय युवक, 35 वर्षीय युवक, 48 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय पुरुष, 43 वर्षीय पुरुष, 38 वर्षीय पुरुष, 31 वर्षीय पुरुष, 51 वर्षीय पुरुष, 35 वर्षीय युवक, 34 वर्षीय युवक, 30 वर्षीय युवक, 28 वर्षीय युवक, 38 वर्षीय महिला, नाथद्वारा से 26 वर्षीय युवक, 29 वर्षीय युवक, 45 वर्षीय महिला, 45 वर्षीय पुरुष, 45 वर्षीय महिला, देवगढ़ से 62 वर्षीय वृद्ध, 58 वर्षीय महिला, खमनोर से 37 वर्षीय पुरुष, 25 वर्षीय युवक, रेलमगरा से 36 वर्षीय पुरुष, 34 वर्षीय पुरुष, 26 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

70 वर्षीय वृद्व की मौत
पीपली आचार्यान. स्थानीय गांव के 70 वर्षीय वृद्ध की गुरुवार सुबह मौत हो गई। जानकारी के अनुसार वृद्ध की तबीयत खराब होने पर परिजन बुधवार को आरके जिला चिकित्सालय लेकर गए। वहां वृद्ध का उपचार चल रहा था। इससे पूर्व दो दिन पहले गांव के 67 वर्षीय वृद्ध की उदयपुर चिकित्सालय में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इसके बाद चिकित्सा विभाग की टीम द्वारा वृद्ध के सम्पर्क में आने वाले एवं मोहल्ले के 31 लोगों के सैम्पल लिए गए थे, जिसमें पीएचसी में कार्यरत एएनएम की रिपोर्ट पॉजि़टिव आई है। इधर गुरुवार को वृद्ध की मौत के बाद चिकित्सा विभाग ने परिजनों को कोरोना गाइड लाइन के अनुसार शव दिया तथा घर ले जाने के लिए मना किया गया। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस बात की पुष्टि चिकित्सा विभाग और अस्पताल प्रशासन द्वारा नहीं की गई कि उसकी मौत कोरोना से हुई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो