scriptइधर भारत जोड़ा यात्रा आ रही, उधर भाजपा कर रही जनाक्रोश रैली की तैयारी | Rajsamand patrika latest news, Rajsamand hindi news | Patrika News

इधर भारत जोड़ा यात्रा आ रही, उधर भाजपा कर रही जनाक्रोश रैली की तैयारी

locationराजसमंदPublished: Nov 28, 2022 11:29:48 am

Submitted by:

jitendra paliwal

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बैठक में बोले- भारत जोड़ो यात्रा देश में शांति, सद्भाव और भाईचारे का प्रतीक बन गई

rj2817.jpg
राजसमन्द. भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ की अध्यक्षता व पीसीसी सदस्य शान्तिलाल कोठारी की मौजूदगी में नगर परिषद सभागार में हुई।
यात्रा के व्यापक प्रचार के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से यात्रा का संदेश घर-घर पहुंचाने पर चर्चा की। पदयात्रा, नुक्कड़ नाटक, प्रचार सामग्री आदि के माध्यम से जनता को जोड़ा जाएगा। मंगलवार सुबह 9 बजे ग्राम पंचायत कानादेव गुड़़ा के दोवड़ से पदयात्रा शुरू होकर फरारा से एकपन्या की भागल होते हुए कूंठवा से नाथद्वारा विधानसभा के शिशोदा खेतपाल बावजी तक निकलेगी।
बैठक में जिलाध्यक्ष हरि सिंह राठौड़ ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकली जा रही भारत जोड़ो यात्रा से देश का माहौल बदल गया है। शांति, सद्भावना, भाईचारे के संदेश को लेकर यह यात्रा बहुत वृहद् रूप लेती जा रही है। देश में बढ़ रही महंगाई, बेरोजगारी, साम्प्रदायिकता, लोकतंत्र की हत्याएं जैसे विपरीत समय में राहुल गांधी से पूरे देश को यात्रा के माध्यम से आस जाग गई है। पीसीसी सदस्य कोठारी ने कहा कि पूरा देश मोदी सरकार के झूठे जुमले समझ गया है। जनता के हर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी 3500 किमी की यात्रा कर तानाशाह सरकार के कान खोल रहे हैं। बैठक में ओबीसी जिलाध्यक्ष नानालाल सार्दुल, जिला सचिव कुलदीप शर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष गोविंद सनाढ्य, अध्यक्ष जीएसएस माधवलाल अहीर, सरपंच मनोहर कीर, राजू गुर्जर, पार्षद हेमंत रजक सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे। आखिर में भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हुआ।
कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
राजसमंद. जिला कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष पुष्कर श्रीमाली के नेतृत्व में भारत जोड़ो प्रतीकात्मक यात्रा के संदर्भ में विवेकानंद चौराहे से चौमुखा महादेव मंदिर परिसर तक रैली निकाली। समापन पर नवीन पदाधिकारियों को नियुक्तियां दी गई।
भाजपा ने की जनाक्रोश समिति की बैठकें
भाजपा की ओर से जिले में प्रस्तावित जनआक्रोश रैली की राजसमंद विधानसभा क्षेत्र की तैयारियों को लेकर एक बैठक जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मान सिंह बारहठ की मौजूदगी में हुई। मीडिया संयोजक पंकज बाफना ने बताया कि रैली संयोजक अरविंद सिंह राठौड़ ने जिलाध्यक्ष के समक्ष रैली की तैयारियों का पूरा ब्योरा पेश किया। फिर बारहठ ने आवश्यक दिशा-निर्देश देकर जिम्मेदारियां बांटी। इधर, रेलमगरा भाजपा मंडल में बैठक भी रविवार को हुई। पार्टी के जिलाध्यक्ष मानसिंह बारहठ के मुख्य आतिथ्य एवं मंडल अध्यक्ष चतरसिंह राजावत की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें कांग्रेस सरकार की नीतियों के विरोध में पार्टी की जनाक्रोश रैली को लेकर चर्चा की गई। इसमें जन आक्रोश रैली विधानसभा संयोजक भीमसिंह चौहान ने कांग्रेस सरकार की नाकामी को लेकर जनाक्रोश रैली की तैयारी के बारे में बताया। आमेट में नगर भाजपा मंडल कार्यकारिणी की बैठक विद्या निकेतन परिसर में हुई। रैली रथ यात्रा की तैयारी पर चर्चा की गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो