scriptRajsamand patrika latest news, Rajsamand hindi news | हादसे में घायल हुए देवगढ़ तहसीलदार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम | Patrika News

हादसे में घायल हुए देवगढ़ तहसीलदार ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

locationराजसमंदPublished: Feb 11, 2023 12:24:48 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

चार दिन पहले दुर्घटना में हुए थे गंभीर रूप से घायल, कलक्टर भी अंतिम संस्कार में हुए शामिल

devgarh.jpg
देवगढ़. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए रोरु छोटू लक्ष्मणगढ़ जिला सीकर निवासी हाल देवगढ़ तहसीलदार मुकन्दसिंह शेखावत ने जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में उपचार के दौरान गुरुवार रात को दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही नगर सहित प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर छा गई।
गत आठ फरवरी को जयपुर से देवगढ़ आते समय बल्ली जस्साखेड़ा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग पर बारला चौड़ा में दो कारो की आमने-सामने हुई भिड़ंत में तहसीलदार शेखावत गम्भीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तत्काल ब्यावर अस्पताल पहुंचाया गया था, जहां से परिजन उन्हें उपचार के लिए जयपुर के मणिपाल अस्पताल ले गए। जहां, उपचार के दौरान गुरुवार देर रात को शेखावत ने दम तोड़ दिया। इस संबंध में शुक्रवार प्रात: तहसीलदार के निधन का समाचार आते ही नगर सहित प्रशासनिक महकमे में शोक की लहर छा गई। शेखावत का अंतिम संस्कार शुक्रवार दोपहर में जयपुर में निवारू रोड स्थित श्मशान घाट पर किया गया। अंतिम संस्कार में कलक्टर नीलाभ सक्सेना सहित देवगढ़ से प्रशासनिक अधिकारी व कार्मिक भी शामिल हुए। ज्ञात रहे कि गत 21 नवम्बर 2021 को शेखावत ने देवगढ़ में तहसीलदार के पद पर पदभार ग्रहण किया था। वे पूर्व में सेना में थे और उसके बाद प्रशासनिक सेवा में शामिल हुए।
फोटो आरजे 1101. तहसीलदार मुकन्दसिंह शेखावत। देवगढ़
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.