scriptRajsamand patrika latest news, Rajsamand hindi news | 9.24 लाख मतदाता चुनेंगे राजसमंद जिले के चार विधायक, इस बार 74051 नए मतदाता | Patrika News

9.24 लाख मतदाता चुनेंगे राजसमंद जिले के चार विधायक, इस बार 74051 नए मतदाता

locationराजसमंदPublished: Oct 08, 2023 10:44:01 pm

Submitted by:

jitendra paliwal

- सबसे ज्यादा नए वोटर भीम, सबसे कम नाथद्वारा में बढ़े, महिलाओं के मुकाबले 21112 पुरुष मतदाता हैं ज्यादा, उपचुनाव के बाद राजसमंद सीट पर बढ़े साढ़े आठ हजार वोटर

voting.jpg
राजसमंद. जिले के चारों विधानसभा क्षेत्र में कुल 9 लाख 24 हजार 360 मतदाता विधायक चुनेंगे। कुल 472735 पुरुष एवं 451623 पुरुष मतदाता होंगे। वर्ष 2018 के चुनाव की तुलना में इस बार 74 हजार 51 नए वोटर होंगे, जिन पर दोनों प्रमुख राजनीतिक दलों और सम्भावित उम्मीदवारों की नजर है।
भीम में 21846, कुम्भलगढ़ में 21468, राजसमंद में 19193 और सबसे कम नाथद्वारा में 11544 मतदाता नए हैं। पिछले राज्य विधानसभा चुनाव में जिले में पिछली बार 51.20 फीसदी पुरुष मतदाता है, जो मामूली घटत के साथ 51.14 प्रतिशत हैं, जबकि महिला मतदाताओं का प्रतिश 48.79 से बढक़र 48.85 हो गया है। राजसमंद विधानसभा सीट पर वर्ष 2021 में हुए उप चुनाव में २२२४६३ सामान्य मतदाता थे, जिनमें 113009 पुरुष एवं 109454 महिलाएं थीं। इस लिहाज से 2 साल, 5 माह और 17 दिन में मतदाता 8499 मतदाता बढ़ गए हैं। बूथों की संख्या में इस बार 5 की बढ़ोतरी हुई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.