scriptदक्षिण अफ्रीका ने वन-डे क्रिकेट में बनाया जीत का अनोखा रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा | Patrika News

दक्षिण अफ्रीका ने वन-डे क्रिकेट में बनाया जीत का अनोखा रिकॉर्ड, कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा

locationराजसमंदPublished: Feb 09, 2017 07:05:00 am

Submitted by:

balram singh

इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के अपने घर में लगातार 12 वन-डे जीत के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका तो अपने घर में लगातार दो बार 12-12 वन-डे जीत चुके थे।

South Africa

South Africa

फॉफ डु प्लेसिस की शानदार बल्लेबाजी के दम से दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को श्रीलंका को हराकर सीरीज अपने नाम कर ली। सीरीज के साथ ही अफ्रीका की टीम ने क्रिकेट में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अफ्रीका ने अपने घर में लगातार सबसे ज्यादा वन-डे जीतने का कीर्तिमान बनाया।
ये बना रिकॉर्ड

यह द. अफ्रीका की अपने घर में वन-डे में लगातार 13वीं जीत है। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के अपने घर में लगातार 12 वन-डे जीत के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका तो अपने घर में लगातार दो बार 12-12 वन-डे जीत चुके थे।
मैच का हाल

प्लेसिस के रिकॉर्ड (185) प्रदर्शन की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने 5 विकेट पर 367 रन बनाए। जवाब में उपुल थरंगा के शतक (119) के बावजूद श्रीलंका की पारी 327 पर सिमट गई।
तीन रन से रिकॉर्ड बनाने से चूके डुप्लेसिस

डुप्लेसिस की सीरीज में ये दूसरी सेन्चुरी रही। इससे पहले उन्होंने डरबन में हुए दूसरे वनडे में 105 रन बनाए थे। ये अफ्रीकी क्रिकेटर अपने देश के लिए सबसे बड़ी पारी खेलने से केवल तीन रन से चूक गया। गैरी कर्स्‍टन के नाम पर 188* की इनिंग खेलने का रिकॉर्ड है, जो उन्होंने 1999 वर्ल्डकप में यूएई के खिलाफ बनाया था।
श्रीलंका के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर

श्रीलंका के खिलाफ इस मैच में साउथ अफ्रीका ने अपना नया हाइएस्ट स्‍कोर बनाया। इससे पहले लंका के खिलाफ अफ्रीका का हाइएस्ट स्‍कोर 339/5 था, जो उसने 2014 में बनाया था।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो