scriptराजनीति के बाद अब Cricket की पिच पर वैभव गहलोत, राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के सहारे होगी आरसीए में एंट्री | RCA Elections 2019 : Vaibhav Gehlot entry in Rajasthan cricket | Patrika News
राजसमंद

राजनीति के बाद अब Cricket की पिच पर वैभव गहलोत, राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के सहारे होगी आरसीए में एंट्री

RCA Elections 2019 : CM Ashok Gehlot के बेटे Vaibhav Gehlot के राजनीतिक मैदान में उतरने के साथ ही सियासत और खेल दोनों के गलियारे सरगर्म हैं। Rajsamand Cricket Association में वैभव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और वह भी निर्विरोध। पर्दे के पीछे RCA अध्यक्ष Dr. CP Joshi वैभव का पूरा साथ दे रहे हैं। BCCI ने RCA का बैन हटा दिया है।

राजसमंदSep 12, 2019 / 07:41 pm

rohit sharma

उमेश शर्मा/राजसमंद। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Ashok Gehlot ) के बेटे वैभव गहलोत ( Vaibhav Gehlot ) के राजनीतिक मैदान में उतरने के साथ ही सियासत और खेल दोनों के गलियारे सरगर्म हैं। राजसमंद जिला क्रिकेट संघ ( Rajsamand Cricket Association ) में वैभव को कोषाध्यक्ष बनाया गया है और वह भी निर्विरोध। पर्दे के पीछे आरसीए अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ( CP Joshi ) वैभव का पूरा साथ दे रहे हैं। बीसीसीआई ( BCCI ) ने RCA का बैन हटा दिया है।
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन ( Rajasthan Cricket Association ) में नया विवाद चुनाव को लेकर है। आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी ने चुनाव का एलान नहीं किया लेकिन कांग्रेस नेता रामेश्वर डूडी ( Rameshwar Dudi ) के समर्थन में नांदू गुट ने 22 सितंबर को चुनाव कराने का एलान कर दिया। हाल ही में डूडी को नागौर जिला क्रिकेट संघ का अध्यक्ष चुना गया था, लेकिन आरसीए अध्यक्ष सीपी जोशी गुट ने उनके निर्वाचन को अवैध करार दिया है, इस गुटबाजी के बीच कयास हैं कि जोशी सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को आरसीए का अध्यक्ष बनाना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव राजसमंद जिला क्रिकेट संघ के कोषाध्यक्ष बना दिए गए हैं। अब पूरी उम्मीद है कि उन्हें राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ाया जाए., इसके बाद वे BCCI में भी जा सकते हैं। राजस्थान क्रिकेट अकादमी ( Rajasthan Cricket Academy ) में कांग्रेस के नेताओं की सक्रियता ने चर्चाएं शुरु कर दी हैं कि क्या ये मामला राजस्थान क्रिकेट का है या फिर इसके तार राजस्थान की सियासत से भी जुडेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो