script45 प्रतिभाओं का सम्मान, कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने ध्वजारोहण किया | Republic Day | Patrika News
राजसमंद

45 प्रतिभाओं का सम्मान, कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने ध्वजारोहण किया

बालकृष्ण स्टेडियम में पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया

राजसमंदJan 27, 2020 / 11:24 am

Aswani

45 प्रतिभाओं का सम्मान, कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने ध्वजारोहण किया

45 प्रतिभाओं का सम्मान, कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने ध्वजारोहण किया

राजसमन्द. जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह रविवार को जिला मुख्यालय पर स्थित बालकृष्ण स्टेडियम में पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहरा कर परेड का निरीक्षण किया व मार्चपास्ट की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया गया। जिले में उल्लेखनीय सेवाओं के लिये 45 व्यक्तित्वों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार ने महामहिम राज्यपाल के संदेश का पठन किया। समारोह में विभिन्न विद्यालयों द्वारा नृत्य, समूहगान, व्यायाम, झांकी प्रदर्शन सहित आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
परेड में ये हुए सम्मिलित

मुख्य अतिथि जिला कलक्टर ने मार्चपास्ट की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया। परेड में ग्रुप ए में बी एन गल्र्स कालेज एवं बी समूह बैण्ड में जवाहर नवोदय विद्यालय बैण्ड प्रथम, लक्ष्मीपत सिघांनिया स्कूल द्वितीय विजेता रहे।
परेड ग्रुप बी में एनसीसी आर्मी (छात्र) लक्ष्मीपत सिघांनिया स्कूल,विद्यार्थी पुलिस कैडेट, एन.एस.एस. राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कांकरोली, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजनगर, लक्ष्मीपत सिघांनिया स्कूल, राजस्थान पुलिस बैण्ड, लक्ष्मीपत सिघांनिया स्कूल छात्र, जवाहर नवोदय विद्यालय बैण्ड, विद्या निकेतन कांकरोली के प्लाटून ने भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में लक्ष्मीपत सिघांनिया, जवाहर नवोदय विद्यालय, आलोक स्कूल, हरिता इंटरनेश्नल स्कूल को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार झांकी में जिला परिषद पंचायत समिति प्रथम एवं चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वितीय रहे।
इस अवसर पर जिला कलक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण, मुख्य कार्यकारी अधिकारी निमिषा गुप्ता नगर परिषद् सभापति सुरेश पालीवाल, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ दिनेश राय सापेला, उपखण्ड अधिकारी सुशील कुमार, जनप्रतिनिधि, स्वतंत्रता सैनानी, गणमान्य नागरीक, विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक-अध्यापिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा बड़ी संख्या मेंं दर्शक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं संचालन दिनेश श्रीमाली व अन्य ने किया।
यह हुए सम्मानित

कृषि पर्यवेक्षक रघुराज सिंह झाला, कृषक दिनेश पालीवाल दडवल, बागवान नरेश मीणा, पशुप्रेमी रानी बाला (बनानी), डॉ. जिला परिषद के अतिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश राय सापेला, आईडीटीआर रेलमगरा समन्वयक सुनीता उपाध्याय, प्रधानाचार्य शिप्रा भाटिया, विद्यार्थी पारस लौहार, छात्र दर्पण सिसोदिया, अध्यापिका लक्ष्मी जोशियाला, अध्यापिका सरिता कुमारी, अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खमनोर राजेन्द्र कुमार हेड़ा, प्राध्यापक प्रेम प्रकाश सोलंकी, शिक्षक संजय कनेरिया, वरिष्ठ उप जिला शिक्षा अधिकारी (शा.शि.) ईश्वर सिंह राव, वरिष्ठ सहायक जब्बर सिंह राठौड़, बेडमिंटन खिलाड़ी मुकुन्द माधव पालीवाल, छात्र नारायणलाल कुमावत, छात्र शिवदत्त चौधरी, छात्रा पलक शर्मा, छात्रा मौलश्री जोशी, छात्र छोटूलाल गवारिया, छात्रा यशस्वी कंवर झाला, निज कम्पनी कार्मिक व पर्वतारोही प्रिंकेश जैन, छात्र खुशवन्त गढवाल, हास्य कवि सुनील, उप नियंत्रक, सामान्य, चिकित्सालय, नाथद्वारा डॉ. सतीश सिंघल, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मंजू टेलर, ऐपिक्र्रेेमियो लोजिस्ट हरीश कुमार पलासिया, समाजसेवी एवं रक्तदाता राकेश पंवार, अर्पण सेवा संस्थान सुखेर उदयपुर के अध्यक्ष डॉ. शुभकरण सिंह, हैड सीएसआर हिन्दुस्तान जिंक, राजपुरा दरीबा अभय गौतम, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी जिला कलेक्टेट राजसमन्द सीताराम मीना, जे.के.टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज के चीफ मैनेजर (प्रशासन) प्रदीप कुमार व्यास नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवक (वाहन चालक) विक्रम सिंह राठौड़, कम्प्यूटर ऑपरेटर लीलाधर पुरोहित, प्रबोधक भंवरलाल भाटी, विद्यार्थी परसराम गाडरी संवाददाता दुर्गाप्रसाद सिंघानिया, सहायक कर्मचारी लोकेश पुरी गोस्वामी, खिलाड़ी दिव्येश शुक्ला, खिलाड़ी यशवंत सिंह पंवार, शिक्षक विक्रम सिंह चौहान, शोधार्थी डॉ. तरूण दुबे को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया।

Home / Rajsamand / 45 प्रतिभाओं का सम्मान, कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने ध्वजारोहण किया

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो