scriptबड़ी खबर : कुंभलगढ़ से राजसमंद जा रहे पर्यटकों की जीप एनीकट में गिरी, एक दर्जन से ज्यादा घायल | Road accident in Rajsamand, Uncontrolled jeep fallen in Anicut | Patrika News

बड़ी खबर : कुंभलगढ़ से राजसमंद जा रहे पर्यटकों की जीप एनीकट में गिरी, एक दर्जन से ज्यादा घायल

locationराजसमंदPublished: May 31, 2019 07:05:02 pm

Submitted by:

rohit sharma

बड़ी खबर : कुंभलगढ़ से राजसमंद जा रहे पर्यटकों की जीप एनीकट में गिरी, एक दर्जन से ज्यादा घायल

accident

बड़ी खबर : कुंभलगढ़ से राजसमंद जा रहे पर्यटकों की जीप एनीकट में गिरी, एक दर्जन से ज्यादा घायल

राजसमंद।

राजस्थान में भीषण सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। प्रदेश के राजसमंद जिले से सड़क हादसे की बड़ी खबर है। कुंभलगढ़ से राजसमंद जा रहे पर्यटकों की जीप एनीकट में गिर गई। इस दौरान गाडी में सवार कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल बन गया। आस-पास मौजूद लोगों ने घायलों को पास के ही अस्पताल में पहुंचाया जहां उनका ईलाज जारी है।
ये हुआ पूरा मामला..

कुंभलगढ़ की तरफ से राजसमंद की ओर जा रही टेंपो ट्रेक्स जीप गजपुर की नाल में अनियंत्रित होकर एनीकट में गिर गई। जिससे जीप में सवार लगभग एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जीप में अधिकतर महिला व पुरुष यात्रा कर रहे थे। जीप के एनीकट में गिरने से आस-पास में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घायलों में जीप के चालक, एक पुरुष और एक महिला सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, पुलिसकर्मी अस्पताल में पहुंचकर घायल लोगों से घटना का कारण व अन्य जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल मिली जानकारी में सभी लोग मध्यप्रदेश के बताए जा रहे हैं जो कुंभलगढ़ से राजसमंद जा रहे थे। इसी दौरान ये हादसा हो गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो