script

वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ी

locationराजसमंदPublished: Apr 07, 2020 02:01:35 pm

Submitted by:

Rakesh Gandhi

– लॉकडाउन के दौरान शहर में शांति रही- जिला प्रशासन ने पास का दुरुपयोग न करने को किया आगाह- अब तक 993 वाहनों के चालान कटे

वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ी

वाहन चालकों के खिलाफ सख्ती बढ़ी

राजसमंद. कोरोना वायरस के संक्रमण से आमजन को बचाने के लिए जारी लॉकडाउन के दौरान सोमवार को शहर में अपेक्षाकृत शांति बनी रही। सड़कों पर चलहकदमी भी कम थी। राजनगर व कांकरोली की सड़कें आज सवेरे से सूनी नजर आई। कुछ स्थानों पर बैरिकेड्स लगे थे। वाहनों पर सख्ती के चलते आज वाहन भी कम ही दिखे। जिला कलक्टर ने अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी तरह के वाहनों पर पाबंदी लगा दी है।

वाहन पास का दुरूपयोग करने पर होगी कार्यवाही
जिला कलक्टर अरविन्द कुमार पोसवाल ने बताया कि प्रदेश में धारा 144 लागू है। इस दौरान अत्यावश्यक सेवाओं वाले विभागों के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को कार्यालय में आने जाने के लिए वाहन पास जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान कुछ अधिकारियों तथा कार्मिकों द्वारा वाहन पास का दुरूपयोग किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि सब्जी मण्डी, बाजार में किराणा का सामान लाने, दूध डेयरी आदि के लिए पास का उपयोग नहीं किया जाए। उल्लंघन करने वाले अधिकारी तथा कार्मिकों के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही की जाएगी तथा उनके वाहन को जब्त कर लिया जाएगा।

अब तक 993 का चालान
पुलिस उपाधीक्षक गोपाल सिंह भाटी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अब तक 993 वाहनों के चालान बनाए गए तथा उनसे 1.88 लाख रुपए जुर्माना राशि वसूल की गई। सोमवार को ये कार्यवाही जारी रही तथा 27 वाहनों के खिलाफ कानून का उल्लंघन करने पर चालान बनाए गए तथा उनसे 8700 रुपए जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही 8 वाहन जब्त किए गए।

ट्रेंडिंग वीडियो