तिलहन उत्पादन से किसानों की बढ़ेगी आमदनी राजसमंद. कृषि विज्ञान केन्द्र की ओर से रबी-तिलहन 2021-22 के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अन्तर्गत गोद लिए गांव जोधपुरिया में सरसों की फसल पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया।
केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. पी. सी. रेगर ने बताया कि जोधपुरिया गांव में सरसों की फ सल की उन्नत किस्म गिरीराज पर प्रक्षेत्र दिवस का आयोजन किया गया। इसमें 33 किसानों एवं किसान महिलाओं ने भाग लिया। डॉ. पी. सी. रेगर ने बताया कि जिले में सरसों की उन्नत किस्म गिरीराज के 20 हैक्टेयर में 50 समूह प्रथम पंक्ति प्रदर्शन लगाए गए। उन्होंने सभी किसानों से आह्वान किया कि किसान तिलहन उत्पादन कर अपनी आमदनी बढ़ाए एवं अधिकतम आय प्राप्त करे।
केन्द्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ. मनी राम ने बताया कि इस प्रदर्शन में बीज उपचार ट्राइकोडर्मा (जैविक फ फूंद नाशक) एवं पी. एस. बी. कल्चर से किया गया। इसके साथ ही सरसों की उन्नत किस्म गिरिराज की विशेषता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई किसान भी मौजूद रहे।