scriptनहीं आए वसुंधरा, गजेन्द्र और भूपेन्द्र | Vasundhara, Gajendra and Bhupendra did not come in BJP's camp | Patrika News

नहीं आए वसुंधरा, गजेन्द्र और भूपेन्द्र

locationराजसमंदPublished: Sep 22, 2021 10:06:35 am

Submitted by:

jitendra paliwal

राजसमंद के कुम्भलगढ़ में चल रहा है राजस्थान भाजपा का चिंतन शिविर

bjp_02.jpg
राजसमंद. कुम्भलगढ़ में चल रहे राजस्थान भाजपा के चिंतन शिविर में शामिल होने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे नहीं आईं। बताया गया कि उनकी पुत्रवधू का स्वास्थ्य खराब होने से उपस्थित नहीं हो सकीं। इसके अलावा केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और केन्द्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव भी उपस्थित नहीं हुए। उनके यहां आने का कार्यक्रम तय था। शेखावत की गैरमौजूदगी का भी कारण पारिवारिक सदस्य का बीमार होना बताया गया। सम्भव है दूसरे और आखिरी दिन बुधवार को इनमें से कोई नेता यहां पहुंचें।
बैठकस्थल की किलाबंदी
कुंभलगढ़ की दी एवरेस्ट हिल होटल एण्ड रिजॉर्ट को किले में तब्दील कर दिया गया था। प्रदेश स्तर से सूचीबद्ध नेताओं के अलावा पार्टी के किसी भी नेता को अन्दर नहीं आने-जाने दिया जा रहा था। जिला भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी भी होटल परिसर में व्यवस्थाएं सम्भालने के लिए तो मौजूद थे, लेकिन बैठक में किसी को अनुमत नहीं किया गया।
दीया—सुरेन्द्र ने सम्भाला मोर्चा
राजस्थान भाजपा के इस बड़े कार्यक्रम को लेकर राजसमंद सांसद दीया कुमारी व कुम्भलगढ़ विधायक सुरेन्द्र सिंह राठौड़ तमाम व्यवस्थाओं की कमान सम्भाल रहे हैं। मेहमानों के स्वागत, ठहरने और बैठक से जुड़े सभी इंतजामों को उनकी देखरेख में अंजाम दिया गया। राठौड़ राजसमंद सांसद दीया कुमारी के भी बेहद करीबी माने जाते हैं।
गुटबाजी पर भी मंथन!
भाजपा की आंतरिक गुटबाजी पर भी शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी में चर्चा होने की बात आ रही है। सभी ने एकजुट होकर राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरने की बात कही।
आज होंगे तीन और सत्र
मंथन के लिए दो दिन में कुल 8 सत्र तय किए गए। पहले दिन मंगलवार को 5 सत्रों में बातचीत हुई, जबकि दूसरे दिन बुधवार को शेष तीन सत्र होंगे। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे से रात 8:30 बजे तक चर्चा चली।
इन मुद्दों पर भी रहा फोकस
– राज्य के पार्टी नेताओं की एकजुटता
– संगठन के विस्तार की गतिविधियां
– मंडल से प्रदेश स्तर तक संगठनात्मक मजबूती
– संगठन से दूर रहकर काम कर रहे पुराने कार्यकर्ताओं को फिर से सक्रिय करना
– जिला परिषद और प्रधान के चुनाव में पार्टी की सफलता और असफलता पर मंथन
– वल्लभनगर और धरियावद विधानसभा सीट के उपचुनावों की रणनीति
– दोनों विधानसभा उपचुनावों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा

ट्रेंडिंग वीडियो