scriptYouth arrested for transporting 2500 grams of illegal ganja | 2500 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते युवक गिरफ्तार | Patrika News

2500 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते युवक गिरफ्तार

locationराजसमंदPublished: Feb 28, 2023 04:52:42 pm

Submitted by:

himanshu dhawal

- राजनगर थाना पुलिस की कार्रवाई, 2500 ग्राम गांजा जब्त

2500 ग्राम अवैध गांजा परिवहन करते युवक गिरफ्तार
राजसमंद के राजनगर थाना पुलिस की गिरफ्त में एनडीपीएसएक्ट का आरोपित।
राजसमंद. राजनगर थाना पुलिस ने अवैध रूप से गांजा परिवहन करते एक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपित के पास से 2500 ग्राम गांजा जब्त कर जांच शुरू कर दी।
राजनगर थानाधिकारी डॉ. हनुवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि 26 फरवरी को राजनगर धोईंदा रोड शमशान घाट की तरफ से एक व्यक्ति अपने दाहिने हाथ में सफेद रंग का प्लास्टिक का कट्टा लेकर पैदल आता नजर आया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस को देखकर उसने भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे पकड़ा। पुलिस ने केशरपुरा थाना कांकरोली निवासी सुरेश (32) पुत्र बिहारीलाल बंजारा के पास कट्टे की तलाशी लेने पर उसमें गांजे के पौधे के सूखे, फूल, बीज व पत्तियों भरी हुई थी। आरोपित के पास कोई वैध कागज व अनुज्ञा पत्र नहीं होना बताया। इस पुलिस ने उसके पास से 2500 ग्राम गांजा जब्त कर उसे एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से गांजा कहां से लाया अथवा किसने दिया आदि जानकारी करने में जुटी है।
Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.