Video : राजसमंद झील की लहरों पर खेलते हुए नजर आएंगे युवा
- वाटर स्पोट्र्स गतिविधियां शुरू करने के प्रयास जारी
राकेश गांधी
राजसमंद. सबकुछ सही रहा तो निकट भविष्य में नगरवासी व यहां आने वाले पर्यटक राजसमंद झील में वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों का आनन्द लेते नजर आएंगे। जिला प्रशासन पिछले कुछ समय से वाटर स्पोट्र्स से जुड़े देश के प्रमुख व्यवसाइयों व खिलाडिय़ों से इस बारे में चर्चा कर रहा है, ताकि यहां शीघ्र ही ये गतिविधियां शुरू की जा सके। इस संबंध में कुछ लोग तो यहां आकर झील व अन्य संसाधन देख कर भी गए हैं।
उल्लेखनीय है कि राजस्थान पत्रिका ने कुछ समय पहले 'आओ मिलकर संवारे राजसमंदÓ अभियान के तहत कई मुद्दे उठाए थे, जिनमें ये भी एक बड़ा मुद्दा था। अच्छी बात ये है कि प्रशासन न केवल शहर को स्वच्छ बनाने में जुटा है, बल्कि उस दौरान उठाए गए अधिकतर मुद्दे पर काम भी कर रहा है।
17वीं शताब्दी में मेवाड़ के तत्कालीन नरेश राणा राजसिंह के समय में इस कृत्रिम झील का निर्माण किया गया था। उत्कृष्ट मूर्तिकला के लिए ख्यात ये झील काफी विशाल है। राजसमंद जिले के सौन्दर्य का प्रतीक ये झील किसानों के लिए भी वरदान से कम नहीं है। इसके भरे रहने पर किसान पूरे साल इसका लाभ लेते हैं। चूंकि राजसमंद जिले में कई विख्यात ऐतिहासिक स्थल है और पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में यह झील वाटर स्पोट्र्स जैसी गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ मानी जा रही है। ये गतिविधियां शुरू होने से यहां पर्यटक आसानी से खिंचे चले आएंगे।
'कैपेटेरियाÓ व 'स्टेÓ के प्रयास भी जारी
राजसमंद झील पर बनी नौचौकी क्षेत्र में जल्दी कैपेटेरिया शुरू करने पर विचार किया जा रहा है। इसके अलावा यहां आने वाले लोग कुछ समय रुक सकें, इसके लिए भी गंभीरता से सोचा जा रहा है। अक्सर यहां रुकने की जगह न होने के कारण भी पर्यटक यहां से कतराते रहे हैं। यदि यहां रुकने की अच्छी जगह हो जाती है तो पर्यटकों को यहां आकर्षित किया जा सकेगा। यहां जैसलमेर के सम के धोरों की तरह टेंट लगाकर भी रुकने की व्यवस्था की जा सकती है।
प्रयास जारी है
राजसमंद झील वाटर स्पोट्र्स गतिविधियों के लिए बेहतर स्थान है। पर्यटकों के स्टे के लिए भी व्यवस्था करने के प्रयास जारी है। शीघ्र ही झील में हलचल नजर आने लगेगी।
- सुशील कुमार,
उपखण्ड अधिकारी, राजसमंद
अब पाइए अपने शहर ( Rajsamand News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज