रामगढ़। बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। उक्त हादसा चरही स्थित एनएच-33 के सर्विस रोड ओवरब्रिज के पास घटित हुआ। हादसे में मारे गए युवक की शिनाख्त मार्टिन कच्छप के रूप में की गई।
जानकारी के अनुसार मार्टिन कच्छप सड़वाहा बदुलतवा का रहनेवाला था। वह चरही से अपने घर बाइक से जा रहा था तभी विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया। घटना के बाद भीड़ उमड़ पड़ी और रांची-पटना सड़क को जाम कर दिया गया। भीड़ मुआवजे की मांग कर रही थी। करीब एक घंटे तक चला जाम मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद समाप्त हो गया।