scriptनाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार | Arrested accused of raping two minor girls | Patrika News

नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के दो आरोपी गिरफ्तार

locationरामगढ़Published: Oct 19, 2016 11:24:00 am

दोनों लड़कियां दिल्ली से लौटीं थीं। ऑटो चालक ने धोखे से सिमडेगा ले जाने की बात कहकर उन्हें ऑटो में बिठा लिया।

Arrest

Arrest

रामगढ़। खूंटी के कर्रा में पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म करने के आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी अनीश गुप्ता ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कारवाई करने का आश्वासन दिया है। गिरफ्तार दोनों युवक रांची के रहने वाले हैं।

बता दें कि उन्होंने घटना को 15 अक्टूबर की मध्य रात्रि उस समय अंजाम दिया था, जब दोनों नाबालिग लड़कियां सिमडेगा जाने के लिए हटिया स्टेशन के बाहर खड़ी थीं। दोनों लड़कियां दिल्ली से लौटीं थीं। ऑटो चालक ने धोखे से सिमडेगा ले जाने की बात कहकर उन्हें ऑटो में बिठा लिया।

रास्ते में खूंटी के सोनमेर गांव के पास लड़कियों के साथ रेप किया। घटना के बाद युवकों को कर्रा पुलिस की गश्ती दल ने 16 अक्टूबर की सुबह गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद में पूछताछ और मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। वहीं दोनों नाबालिग लड़कियों को सहयोग विलेज में रखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो