scriptझारखंड:कांग्रेस का भारत बंद आज,सभी प्रमुख विपक्षी दल देंगे समर्थन,निषेधाज्ञा लागू | live updates of bharat bandh by congress on 10september from jharkhand | Patrika News
रामगढ़

झारखंड:कांग्रेस का भारत बंद आज,सभी प्रमुख विपक्षी दल देंगे समर्थन,निषेधाज्ञा लागू

झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल तथा वामदलों ने भी बंद का समर्थन करते हुए सड़क पर उतरने की घोषणा की है…

रामगढ़Sep 09, 2018 / 08:00 pm

Prateek

congress

congress

(रांची): पेट्रोलियम पदार्थ की कीमत में बेतहाशा वृद्धि के खिलाफ 10 सितंबर को कांग्रेस द्वारा आहूत भारत बंद का कई प्रमुख विपक्षी दलों ने समर्थन किया है। वहीं जिला प्रशासन की ओर से बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से निषेधाज्ञा लागू की गई है। बंद की पूर्व संध्या पर कांग्रेस, झाविमो और राजद तथा वाम दलों की ओर से अलग-अलग मशाल जुलूस निकाल कर बंद को सफल बनाने की अपील की गई। वहीं पुलिस की ओर से शांति-बहाल रखने के लिए फ्लैग मार्च किया झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता सह महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि उनकी पार्टी कांग्रेस द्वारा बुलाए गए गए भारत बंद का नैतिक समर्थन करती है।


झारखंड विकास मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल तथा वामदलों ने भी बंद का समर्थन करते हुए सड़क पर उतरने की घोषणा की है। कांग्रेस ने बंद को सफल बनाने को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को विभिन्न जिलों की जिम्मेवारी सौंपी गयी है। पार्टी की ओर से विभिन्न व्यवसायिक संगठनों, स्कूल प्रबंधन और सामाजिक संगठनों को पत्र लिखकर बंद को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

 

इधर बंद को देखते हुए जिला प्रशासन ने दस सितम्बर को रांची सदर और अनुमंडल में धारा 144 लागू कर दिया है। निषेधज्ञा सोमवार को सुबह पांच बजे से लेकर रात दस बजे तक लागू रहेगा। इस संबंध में प्रभारी सदर अनुमंडल पदाधिकारी मनोज कुमार ने आदेश जारी किया है कि अगर बंद समर्थकों द्वारा यातायात व्यवस्था और सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में होने वाले कार्यों को बाधित किया जाता है तो उनके ऊपर विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। शाम में पुलिस की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया।


जमशेदपुर में भी एसएसपी ने जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारियों के साथ रविवार को बैठक की और सोमवार के बंद के दौरान विधि व्यवस्था बनाये रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। पुलिस मुख्यालय की ओर से सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों बंद के दौरान शांति व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने और तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है।

Home / Ramgarh / झारखंड:कांग्रेस का भारत बंद आज,सभी प्रमुख विपक्षी दल देंगे समर्थन,निषेधाज्ञा लागू

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो