scriptममता देवी ने अर्से बाद लहराया कांग्रेस का परचम | Mamta Devi waved Congress after long time | Patrika News

ममता देवी ने अर्से बाद लहराया कांग्रेस का परचम

locationरामगढ़Published: Dec 24, 2019 08:53:47 pm

Submitted by:

Yogendra Yogi

( Ramgarh News ) कांग्रेस की उम्मीदवार ममता देवी ( Congress cadidate Mamta Devi Win ) ने रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू की सुनीता चौधरी को ( Defeated Sapana ) 28 हजार 718 मतों के बड़े अंतर से परास्त कर जीत दर्ज की।

ममता देवी ने अर्से बाद लहराया कांग्रेस का परचम

ममता देवी ने अर्से बाद लहराया कांग्रेस का परचम

रामगढ़: ( Ramgarh News ) कांग्रेस की उम्मीदवार ममता देवी ( Congress cadidate Mamta Devi Win ) ने रामगढ़ विधान सभा क्षेत्र से निकटतम प्रतिद्वंदी आजसू की सुनीता चौधरी को ( Defeated Sapana ) 28 हजार 718 मतों के बड़े अंतर से परास्त कर जीत दर्ज की। ममता देवी को 99944 और सुनीता चौधरी को 71226 वोट मिले। कांग्रेस का परचम रामगढ़ में लहराया है। कांग्रेस का परचम लंबे अर्से बाद रामगढ़ में लहराया है। विजयी होने के बाद रामगढ़ के निर्वाचन पदाधिकारी अनंत कुमार ने ममता देवी को विजयी होने का प्रमाण पत्र दिया। इस विधानसभा क्षेत्र के 862 मतदाताओं को कोई प्रत्याशी पसंद नहीं आया। उनके वोट नोटा को गए।

मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का प्रयास विफल
भाजपा प्रत्याशी रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू ने मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने का काफी प्रयास पर सफल नहीं हो सके। कुंटू को 31 हजार 874 वोट ही मिल सके। भाजपा प्रत्याशी तीसरे स्थान पर रहे। अन्य दलों और Óयादातर निर्दलीय प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई। झाविमो के आरिफ अहमद कुरैशी को 801 वोट, भाकपा के खुर्शीद अहमद कुरैशी उर्फ आजाद सिंह को 2084, बसपा के मो. माइनुद्दीन अहमद 1184, शिव सेन के अभिषेक कुमार सिन्हा उर्फ लाल को 1002 वोट मिले।

अन्य दल नहीं कर सके प्रभावशाली प्रदर्शन
इसी तरह आंबेडकर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अमित कुमार को 886 वोट, झामुमो उलगुलान के अर्जुन राम को 571 वोट, भारतीय आजाद सेना की जोया परवीन को &98 वोट, हिंदू समाज पार्टी के दीपक सिसोदिया को 1089 वोट, लोजपा के मो. नइम को 507 वोट, राष्ट्र जन संभावना पार्टी के संदीप कुमार को 717 वोट, जदयू के सुदित कुमार सिंह को 181& वोट और भाकपा माले के हीरालाल महतो को 9&6 वोट मिले।

निर्दलीय का प्रदर्शन रहा ठीक
अन्य पार्टी प्रत्याशियों की तुलना में निर्दलीय अजीत कुमार उर्फ बबलू कुशवाहा को प्रदर्शन बेहतर रहा, इसके बावजूद कुशवाह भी जमानत नहीं बचा सके। कुशवाह को &271 पर ही संतोष करना पड़ा। इसके अलावा तुलेश्वर कुमार पासवान को &94 वोट, धर्मेंद्र प्रसाद को 191 वोट, नागेश्वर साव को 1152 वोट, नेपाल विश्वकर्मा को 297 वोट, प्रदीप कुमार को 7&5 वोट, फारुक अंसारी को 655 वोट, बिट्टू कुमार महतो उर्फ युवा टाइगर को &15 वोट, महेश कुमार महतो को 418 वोट तथा सुबो देवी को 255 वोट मिले।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो