असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद, बिरसा मुंडा व जगदेव महतो की प्रतिमा क्षतिग्रस्त
(Jharkhand News ) रामगढ़ क्षेत्र कुजू के पैंकी बाइपास स्थित फोरलेन के किनारे लगे भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda & Jagdev Mahato) और बुढ़ाखाप में लगे स्वर्गीय जगदेव महतो की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात्रि पूरी तरह क्षतिग्रस्त (Statue damaged ) कर दिया। इसके विरोध में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों में उबाल (Villagers protest ) आ गया। नाराज ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को करीब डेढ़ घंटे के लिए जाम कर दिया।

रामगढ़(झारखंड): (Jharkhand News ) रामगढ़ क्षेत्र कुजू के पैंकी बाइपास स्थित फोरलेन के किनारे लगे भगवान बिरसा मुंडा (Birsa Munda & Jagdev Mahato) और बुढ़ाखाप में लगे स्वर्गीय जगदेव महतो की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने गुरुवार की रात्रि पूरी तरह क्षतिग्रस्त (Statue damaged ) कर दिया। इसके विरोध में शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों में उबाल (Villagers protest ) आ गया। नाराज ग्रामीणों ने फोरलेन सड़क को करीब डेढ़ घंटे के लिए जाम कर दिया। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए प्रतिमा स्थल के समीप चारदीवारी का निर्माण तथा लाइट की व्यवस्था करने की मांग की। पुलिस प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद जाम हटाया गया।
ग्रामीणों ने लगाया जाम
शुक्रवार की सुबह लोग टहलने निकले, तो ग्रामीणों की नजर खंडित प्रतिमा के ऊपर पड़ी। इसके विरोध में ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर दिया। साथ ही पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। ग्रामीणों ने उक्त स्थल पर चारदीवारी व प्रकाश व्यवस्था की मांग करते हुए पैंकी फोरलेन को जाम कर दिया। इस दौरान आदिवासी छात्र संघ के समर्थकों ने भी दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
लिखित आश्वासन पर हटाया जाम
इस संबंध में पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर घटनास्थल पर रामगढ़ एसडीपीओ अर्जुन उरांव, अंचलाधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव, कुजू ओपी प्रभारी भरत पासवान सशस्त्र बलों के साथ पहुंचे। दोषियों की जल्द गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस प्रशासन के लिखित आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया। इसके बाद फोरलेन पर वाहनों का परिचालन शुरू हुआ।
मौके से बाइक बरामद
पुलिस ने घटनास्थल के पास से एक बाइक जेएच 01एके 5698 को जब्त किया है। पुलिस दोषियों की तलाश व मामले की छानबीन में जुटी है। इस घटना को लेकर कुजू थाना की पुलिस ने 3 संदिग्ध लोगों को चिह्नित किया है। साथ ही उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिये हैं। साथ ही उन लोगों पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है, घटना के वक्त मौजूद थे। पुलिस हर पहलु पर छानबीन कर रही है।
4 जुलाई को भी क्षतिग्रस्त की थी
गौरतलब हो कि असामाजिक तत्व द्वारा गत 4 जुलाई को भी भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया था। जाम कर रहे ग्रामीणों का कहना था कि असामाजिक तत्वों द्वारा दूसरी बार प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है। यदि पहली घटना में ही पुलिस प्रशासन इस मामले पर सख्ती दिखाती, तो शायद असामाजिक तत्वों को पुनरावृति का दुस्साहस नहीं होता। पुलिस ने पहली घटना में ठोस कार्रवाई नहीं की। यह घटना पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता को दर्शाती है।
अब पाइए अपने शहर ( Ramgarh News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज