Azam khan IT Raid: आजम खां के घर 84 लाख नगदी और 2 करोड़ के ज्वेलरी मिले; 8 सौ करोड़ की हेराफेरी आई सामने
रामपुरPublished: Sep 16, 2023 09:10:36 am
Azam khan IT Raid: सपा नेता आजम खां से जुड़े ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड 59 घंटे में खत्म हो गई। शुक्रवार शाम 6 बजे टीम अपनी कार्रवाई करके लौट गईं। आइए आपको बताते हैं क्या-क्या मिला।


समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां।
Azam khan IT Raid: आयकर विभाग की टीमों ने आखिरी दिन शुक्रवार को PWD दफ्तर और जिला पंचायत दफ्तर में भी रिकॉर्ड खोजे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो दिन की कार्रवाई में आजम खां के घर से 83 लाख 96 हजार रुपये नगद मिले। 2.04 करोड़ रुपये की ज्वेलरी भी बरामद हुई। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम ने 16 लाख 90 हजार नकद और 38 लाख 30 हजार रुपये के गहने जब्त कर लिए हैं। सपा नेता आजम खां और उनका मोहम्मद अली जौहर ट्रस्ट टैक्स चोरी के आरोप में फंस गए हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम बुधवार को रामपुर से लखनऊ तक 30 से अधिक जगहों पर छापा मारा। रामपुर में तीसरे दिन शुक्रवार को जांच हुई। पहली बार टीम पीडब्ल्यूडी दफ्तर और ज़िला पंचायत कार्यालय पहुंची।