scriptइस IAS पर आगबबूला हुए अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप, जानिये क्या है मामला | Akhilesh Yadav made serious allegations against IAS Anjaney Kumar | Patrika News

इस IAS पर आगबबूला हुए अखिलेश यादव ने लगाए गंभीर आरोप, जानिये क्या है मामला

locationरामपुरPublished: Sep 09, 2019 01:05:33 pm

Submitted by:

lokesh verma

Highlights

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का दो दिवसीय रामपुर दौरा रद्द
डीएम आंजनेय कुमार सिंह पर लगाए गंभीर आरोप
बोले- प्रदेश सरकार को खुश करने में लगे डीएम आंजनेय कुमार सिंह

रामपुर. आजम खान (Azam Khan) के पक्ष में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) का दो दिवसीय रामपुर दौरा रद्द कर दिया गया है। अखिलेश यादव ने इसके लिए सीधे तौर पर रामपुर के डीएम आंजनेय कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला प्रशासन को पूरे कार्यक्रम के बारे में अवगत कराया गया था, लेकिन जिलाधिकारी ने मोहर्रम की बात कहते हुए कार्यक्रम की कोई व्यवस्था नहीं की। वहीं इसके उलट डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की गई है।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव जिला प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा है कि ऐसा लग रहा कि मानों हम वहां कोई दंगा कराने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह 13 और 14 सितंबर को रामपुर जाएंगे। उन्होंने डीएम आंजनेय कुमार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह प्रदेश सरकार को खुश करने में लगे हुए हैं। वह एक्सटेंशन के साथ उत्तर प्रदेश में ही अपनी पोस्टिंग चाहते हैं।
यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस वजह से रद्द किया अपना दौरा, अचानक बुलाया गया दिल्ली

वहीं अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि यह राजनीतिक इतिहास में पहली बार है, जब आजम खान को इस तरह बेवजह परेशान किया जा रहा है। आजम खान के खिलाफ सबसे ज्यादा केस दर्ज किए जा रहे हैं। जिला प्रशासन भाजपा सरकार के दबाव में कार्रवाई कर रहा है।
बता दें कि इससे पहले डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा था कि रामपुर में मोहर्रम और गणेश चतुर्थी काे लेकर व्‍यवस्‍था की गई है। उन्‍होंने कहा था कि कांग्रेसियों ने भी प्रदर्शन के लिए आवेदन किया था, लेकिन मोर्हम की वजह से उस कार्यक्रम को भी खारिज करना पड़ा है। अखिलेश यादव को भी रामपुर में प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी गई। हमारे लिए लिए सभी राजनीतिक दल एक समान हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो