7 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक महिला ने कर दिया यह काम

परेशान महिला सरकार से मांग रही थी मदद

2 min read
Google source verification
mukhtar abbas naqvi

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्यकर्ता सम्मेलन में एक महिला ने कर दिया यह काम

रामपुर. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के कार्येकर्ता सम्मेलन में दिव्यांग महिला ने जमकर हंगामा किया। पहले महिला नकवी साहब के पैरों पर गिर गई। इसके बाद तकरीबन 20 मिंट तक जमकर हंगामा हुआ। इस दौरान सुरक्षाबलों के पसीने छूट गए। महिला कांस्टेबिलों और महिला दरोगा ने बमुश्किल महिला को संभाला। तब कहीं नकवी वहां से अपने घर के लिए रवाना हो पाए।

यह भी पढ़: मुस्लिमों के खिलाफ भड़काऊ बयान देना साध्वी प्राची को पड़ा महंगा

मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी मंत्री बनने के बाद दूसरी बार जब रामपुर पहुंचे तब रामपुर के तमाम भाजपाइयों ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसी स्वागत के लिए बकायदा एक कार्यकर्ता सम्मेलन रखा गया। उसी कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि आप लोगों का सहयोग विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव में रहा है। भले ही हार मिली हो, लेकिन यह जो सहयोग है, यह निरंतर मिलता रहे और मिलता रहेगा आपका प्यार है।

मुख्तार अब्बास नकवी जब मंच से घर के लिए निकल रहे थे। तभी अचानक सहित दिव्यांग महिला उनके पैरों पर गिर गई। वह चींखने-चिल्लाने लगी और वह कहती है कि मुझे कोई मदद नहीं कर रहा। प्रशासन से कई बार गुहार की और प्रशासन ने कुछ नहीं सुना। दरअसल महिला चाहती थी कि उसके पति को नौकरी एक अच्छा सा घर और कुछ रकम मिल जाए, ताकि वह अपना घर परिवार अच्छे से चला सके।

‌‌BIG NEWS: क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी के लिए आई अब तक की सबसे बुरी खबर, फैन हो सकते हैं निराश

दरअसल, कई साल पहले बिजली विभाग की लापरवाही से एक बड़ा हादसा हुआ था। उस हादसे में महिला के दोनों हाथ चले गए। यानी कि डॉक्टर को ऑपरेशन करके उनके हाथ काटने पड़े। बिना हाथ की महिला की पति उनकी देखरेख करते हैं। महिला का कहना है कि मेरे पति को कहीं अच्छे से नौकरी मिल जाए तो घर का खर्चा अच्छे से चल जाएगा। उसी को लेकर वह आए दिन डीएम, एडीएम के यहां गुहार लगाती रही है। इसी से परेशान महिला अपने परिवार के लिए नौकरी की गुजारिश कर रही हैं। इसी से परेशान महिला जब भी कोई वीआईपी आता है, तब यह महिला वहां जाकर के हंगामा करने लगती है।

स्वार टांडा विधानसभा में महिला के हंगामे के बाद महिला को केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने उन्हें मदद का भरोसा दिलाया। मुख्तार अब्बास नकवी की जनसभा में इससे पहले भी जब वे रामपुर आए थे, तब भी उनकी जनसभा में एक महिला ने मंच पर जाकर एक भाजपा नेता को थप्पड़ मार दिया था। हालांकि, बाद में उस महिला की गिरफ्तारी हुई, लेकिन जब भी प्रोग्राम रामपुर में होता है, तब महिलाएं यहां पर ऐसी घटना को अंजाम देती है।

यह भी पढ़ें- 26 केस दर्ज होने के बाद बोले सपा के यह मुस्लिम नेता, पुलिस मुझे एनकाउंटर में मरवा क्यों नहीं देती

पत्रिका से केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने खास बातचीत करते हुए कहा कि आजम खान का मुद्दा आपके लिए बड़ा हो सकता है। हमारे लिए देश बड़ा मुद्दा है। देश का व्यवसाय कैसे आगे बढ़े, देश कैसे आगे और मेरे पास उन्हें सजा दिलाने के लिए कोई ऐसी मशीन में उन्होंने गलत बयान दिया है। उन्होंने गलत किया है। इसके लिए कानून अपना काम कर रहा है और कानून सजा भी देगा ।