रामपुर

उपचुनाव से पहले प्रियंका गांधी ने भाजपा से ली बढ़त, आजम के गढ़ में इस नेता को उतारा मैदान में

Highlights

अरशद खां होंगे कांग्रेस के उम्मीदवार
दो दिन पहले प्रियंका गांधी ने की थी बैठक
कार्यकर्ताओं में ख़ुशी की लहर

रामपुरSep 17, 2019 / 09:57 am

jai prakash

,,

रामपुर: उत्तर प्रदेश में संगठन मजबूत करने और उपचुनाव में दमदार उम्मीदवार उतारने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लगातार सूबे में सक्रिय हैं। दो दिन पहले उन्होंने रामपुर सदर सीट पर उपचुनाव के मंथन को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक बुलाई थी। जिसमें हार-जीत से लेकर पार्टी के बागी उम्मीदवारों तक पर चर्चा हुई थी। वहीँ उन्होंने सोमवार रात पुराने कांग्रेसी अरशद अली खां गुड्डू को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। पेशे से वकील अरशद शुरू से ही कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। शहर में मुस्लिम मतदाताओं के गणित को देखते हुए कांग्रेस ने उन पर दांव लगाया है।

Big Breaking: उपचुनाव से पहले देर रात मायावती के ये 6 विधायक कांग्रेस में हुए शामिल

पुराने कांग्रेसी

अरशद खां 1985 में एनएसयूआई से जुड़े और उसके बाद पार्टी में कई पदों को संभाला। अब पार्टी ने उन्हें उपचुनाव में टिकट देकर उन पर और भरोसा बढाया है। उन्हें टिकट मिलने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक उनके घर पहुंच गए बधाई देने। उन्होंने मजबूती से चुनाव लड़ने की बात कही है।

एक युवती के उकसाने पर की थी जघन्य हत्या, फिर एक नंबर ने खोल दी पूरी पोल, पढ़िए दिल को हिला देने वाली स्टोरी, देखें वीडियो

दो दिन पहले की थी बैठक

यहां बता दें कि प्रियंका गांधी ने दो दिन पहले ही स्थानीय नेताओं के साथ मंथन किया था कि उपचुनाव में कैसे जीतेंगे और किसे टिकट दें। यही नहीं उन्होंने कहा कि एक पुराने विधायक और मंत्री अब भाजपा से टिकट मांग रहे हैं तो पार्टी मजबूत कैसे लड़ेगी। लेकिन स्थानीय नेताओं ने उन्हें पूरा भरोसा दिलाया था।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.