अब्दुल्ला आजम ने ईवीएम बताई थीं खराब आजम खान की पत्नी व राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा ने परिवार की महिलाओं के साथ रजा पीजी काॅलेज में वोट डाला। उनके साथ में निजी सुरक्षाकर्मी भी मौजूद थे। वोट डालने के बाद उन्होंने अब्दुल्ला आजम के ईवीएम खराबी वाले बयान पर कहा, वोट डलवाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। वह इसे ठीक से निभा नहीं पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने डीएम पर निशाना साधते हुए कहा, प्रशासन ने कई दिन से दहशत फैला रखी है। डीएम ने कहा था, हिंसा बर्दाश्त नहीं होगी, बंदूकें साफ की जा रही हैं। इस तरह से वह जनता को धमका रहे हैं।
जया प्रदा के आरोपों को बताया गलत जया प्रदा के आजम खान पर बदसलूकी और बदजुबानी के आरोप पर उन्होंने कहा कि आरोप गलत हैं। आजम खान के विवादित बयान को लेकर उन्होंने कहा कि आजम के बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है। भाजपा वालों ने इसे गलत तरीके से दिखाया है। बयानबाजी तो आजम खान के लिए भी की गई है। उनकी तुलना खिलजी से की गई। अमर सिंह ने कहा था, बंदूकें लेकर आए हैं। कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। सब एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। जहां तक महिलाओं के सम्मान का सवाल है तो पुरुषों के सम्मान का भी सवाल है।
अब्दुल्ला को बताया सही अब्दुल्ला के अनारकली वाले बयान पर तंजीन फातिमा ने कहा कि इसमें कोई गलती नहीं है। उन्होंने कहा, यह महिलाओं के खिलाफ नहीं है। योगी जी ने भी कहा था कि वह (जया) एक कलाकार हैं। नाच और गाना कला का एक हिस्सा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें
Twitter पर ..
UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें
patrika Hindi News App .