scriptआजम खान इस बार समर्थकों के साथ मनाएंगे ईद, मीडिया प्रभारी का दावा, जल्द जेल से आएंगे बाहर | azam khan will release from jail on eid said fasahat ali shanu | Patrika News

आजम खान इस बार समर्थकों के साथ मनाएंगे ईद, मीडिया प्रभारी का दावा, जल्द जेल से आएंगे बाहर

locationरामपुरPublished: Apr 25, 2022 01:50:29 pm

Submitted by:

lokesh verma

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान को 72 में से 71 मामलों में जमानत मिल चुकी है। आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू का दावा है कि जल्द ही बाकी एक मुकदमे में भी जमानत मिल जाएगी। इस बार ईद पर आजम खान रामपुर में होंगे और समर्थकों के साथ ईद मनाएंगे।

azam-khan-will-release-from-jail-on-eid-said-fasahat-ali-shanu.jpg
सीतापुर जेल में बंद समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान आजकल सुर्खियों में हैं। आजम खान की अखिलेश यादव से नाराजगी के बाद समाजवादी पार्टी के नेताओं में आजम से जेल में जाकर मुलाकात की होड़ लगी हुई है। लेकिन, यह अलग बात है कि आजम खान किसी से मिल नहीं रहे हैं। विरोध के बाद अखिलेश यादव खुद आजम खान का साथ देने की बात कह चुके हैं। इसी बीच आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू ने दावा करते हुए कहा है कि इस बार ईद पर आजम खान रामपुर में होंगे और समर्थकों के साथ ईद मनाएंगे।
शानू का कहना है कि 2020 और 2021 की ईद हमें आजम खान के बिना ही मनानी पड़ी है। उन्होंने कहा कि आजम खान हमारे साथ नहीं है, यह तकलीफ वाली बात है। इंशा अल्लाह से हमें उम्मीद है कि जल्द ही आजम खान जेल से बाहर आने वाले हैं। इस बार आजम खान ईद पर हमारे साथ होंगे। उन्होंने कहा कि आजम खान के बगैर हम होली, दिवाली कुछ नहीं मना सके। आजम के परिवार ने भी कितनी ही परेशानियां उठाई हैं, वे तकलीफ में हैं। इस बार धूमधाम से ईद मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- सपा विधायक का भाजपा पर बड़ा आरोप, बोले- जेल में हो सकती है आजम की हत्या

जल्द होगी जमानत

आजम खान के मीडिया प्रभारी फसाहत अली शानू ने कहा कि जल्द ही आजम खान को जमानत मिल जाएगी। अब सिर्फ एक ही मुकदमे में जमानत बाकी है। जल्द ही उसमें भी जमानत मिल जाएगी। इस बार आजम खान साथ होंगे, तब ही ईद मनाई जाएगी।
यह भी पढ़ें- कोरोना मरीज की मौत के मामले में नीरा राडिया समेत आठ पर केस दर्ज

71 मामलों में मिली जमानत

बता दें कि आजम खान के खिलाफ 72 मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिसके कारण वह 26 महीनों से जेल में बंद हैं। 26 फरवरी 2020 को आजम खान को गिरफ्तार किया गया था। उन्हें अब तक 72 में से 71 मामलों में जमानत मिल चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो