scriptVideo: लोकसभा चुनाव से पहले यह भाजपा नेता सिर्फ इन महिलाआें को मुफ्त में बांट रहा भैंस, जानिए क्यों | bjp leader donate buffalo and stitch machines of widow and poor women | Patrika News

Video: लोकसभा चुनाव से पहले यह भाजपा नेता सिर्फ इन महिलाआें को मुफ्त में बांट रहा भैंस, जानिए क्यों

locationरामपुरPublished: Feb 05, 2019 06:53:41 pm

Submitted by:

Nitin Sharma

आॅफिस के बाहर लगी महिलाआें की भीड़

DEMO PIC

लोकसभा चुनाव से पहले यह भाजपा नेता सिर्फ इन महिलाआें को मुफ्त में बांट रहा भैंस, जानिए क्यों

रामपुर।2019 लोकसभा चुनाव में जहां राजनीतिक दल जीत के लिए तमाम तरह की घोषणा कर रहे है। वहीं एक भाजपा नेता एेसा भी हैं, जो चुनाव से पहले महिलाआें को भैंस बांट रहा है। दरअसल यह काम वह गरीब वर्ग के बेरोजगार लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए कर रहे है।भाजपा नेता के कार्यालय पर मंगलवार को भी मुफ्त में भैंस पाने के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रही।वहीं चर्चा है कि यह दान भाजपा नेता क्षेत्र में लोगों के बीच पकड़ बनाने आैर टिकट पाने के लिए कर रहे है।

इन महिलाआें को मुफ्त में बांटी 500 से ज्यादा भैंस

दरअसल भाजपा के प्रदेश कार्येकारणी सदस्य एडवोकेट ठाकुर रामवीर सिंह ज़िले के अलग अलग तहसीलों में गरीब परिवारों का सर्वे कराकर पांच सौ गरीब विधवा महिलाओं को मुफ्त में भैंस बांट चुके है। इतना ही नहीं वह 3 हज़ार नव युवतियों को सिलाई मशीन देकर उन्हें रोजगार से भी जोड़ रहे है। तो 2 हजार बेरोजगार लोगों को लकड़ी का ठेला बनवाकर दिया है। जिसे रोजीरोटी कमा सकें। इसके अलावा 3 हज़ार दिव्यांग लोगों को दिव्यांग किट दी है। और ये सिलसिला अभी भी जारी है। यह भाजपा नेता ठाकुर रामवीर सिंह मुरादाबाद के रहने वाले हैं। वह अभी प्रदेश कार्येकारणी के सदस्य हैं। सामाजिक कार्यों में लंबे समय से जुड़े हैं। बीते एक साल से यहां पर अपना राजनीतिक भविष्य तलाश करने के लिए जमीन तैयार कर रहें हैं। इसके लिये इन्होंने साल भर से मेहनत करना शुरू कर दी है।

 

मंगलवार को भी कार्यालय पर फ्री में भैंस लेने वालों की लगी भीड़

राधा रोड स्थित भाजपा कार्येकरणी सदस्य ठाकुर रामवीर सिंह का कार्यालय है।जहां पर तमाम बुजुर्ग महिलाएं ,युवतियां जमाबड़ा लगाए हुंई है।कुछ महिलाएं कार्यालय के बाहर बैठीं हैं।तो कुछ महिलाएं अंदर बैठकर अपना फार्म भरकर जमा करने में लगी हैं।इसके अलावा तमाम युवतियां खुद यहां आ करके अपना फार्म भरकर जमा कर रहीं हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो