कहा- भाजपा करती है सभी वर्गों का सम्मान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष गुरुवार को रामपुर में आयोजित भाजपा अनुसूचित मोर्चा के सम्मेलन में पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा सभी वर्गों का सम्मान करती है। पार्टी दलित समाज का भी हमेशा सम्मान किया है। उन्होंने दूसरे दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी पार्टियों ने दलितों को हमेशा वोट बैंक ही समझा है। बसपा मुखिया मायावती खुद भी दलितों का मसीहा बताती हैं जबकि उन्होंने दलितों को बेच दिया। दलित उनको कभी माफ नहीं करेंगे। इस दौरान उन्होंने भाजपा को जिताने की अपील की। इसके लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से जुटने का आह्वान किया।
यह कहा विधायक ने कार्यक्रम में विधायक राजबाला ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दलितों के सम्मान की रक्षा की है। वहीं, भाजपा प्रत्याशी भारत भूषण गुप्ता ने कहा कि सभी खुद को भारत भूषण गुप्ता समझें और भाजपा कों जिताएं। आपको बता दें कि 21 अक्टूबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh
Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर