scriptRampur छेड़खानी मामले में बसपा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार | BSP district vice president arrested in Rampur in molestation case | Patrika News

Rampur छेड़खानी मामले में बसपा जिला उपाध्यक्ष गिरफ्तार

locationरामपुरPublished: Oct 25, 2020 12:10:45 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

Highlights

पूर्व में दर्ज हुए मुकदमें फरार चल रहे थे उपाध्यक्ष
घर में घुसकर महिलाओं से छेड़खानी के हैं आराेप

bsp_leader.jpg

न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद हिरासत में लेकर जाती पुलिस

पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क, रामपुर। अजीम नगर थाना पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोप में पिछले करीब चार माह से फरार चल रहे बसपा जिला उपाध्यक्ष को गिरफ्तार किया है। रामपुर के बसपा जिला उपाध्यक्ष फुरकान पर घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने और मारपीट करने के आरोप में मुकदमा दर्ज था। इसी मुकदमे में वह पिछले काफी दिनों से फरार चल रहे थे। पुलिस ने अब उन्हें गिरफ्तार करके न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें

RSS के स्थापना दिवस पर टूटी 95 साल पुरानी परम्परा

अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव बगरव्वा में 29 जून को दो पक्षों के बीच मारपीट और छेड़छाड़ की घटना हुई थी। इस मामले में बसपा के जिला उपाध्यक्ष के खिलाफ मारपीट करने और घर में घुसकर महिलाओं से छेड़छाड़ करने के आरोपों में मुकदमा पुलिस ने दर्ज किया था। इस मुकदमें मे फुरकान और राजपाल नाम के एक व्यक्ति को भी नामजद किया गया था। इसी मामले में पुलिस ने शनिवार को अजीम नगर से फुरकान को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें

वृंदावन में खुले बांके बिहारी मंदिर के कपाट, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद हाे रहे भक्तों काे दर्शन

गिरफ्तारी के दौरान उनके समर्थकों ने विराेध भी किया लेकिन पुलिस पूरी तैयारी के साथ थी। पुलिस ने विराेध के बीच आरापी काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आराेपी काे लेकर न्यायालय के समक्ष पहुंची जहां से उन्हें मारपीट और छेड़छाड़ की धाराओं में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो