रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उपचुनाव के परिणाम आ चुके हैं। दोनों ही सीटों पर कांटे की टक्कर के बाद भाजपा प्रत्याशियों ने जीत का स्वाद चखा है। जबकि दोनों ही जगह सपा प्रत्याशी दूसरे नंबर पर रहे हैं। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट से आजम खान सांसद चुने गए थे, लेकिन उन्होंने विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। इसी तरह आजमगढ़ से सांसद का चुनाव जीतने वाले अखिलेश यादव ने भी विधायक बनने के बाद लोकसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
यह भी पढ़ें –
रामपुर और आजमगढ़ में फैसले की घड़ी आज, शुरू हुई वोटों की गिनती मोदी लहर में भी भाजपा नहीं जीत सकी थी रामपुर भाजपा प्रत्याशी घनश्याम सिंह लोधी ने रामपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी आसिम राजा को 42470 मतों हरा दिया है। बता दें कि 2019 में चली मोदी लहर भी रामपुर लोकसभा सीट भाजपा नहीं जीत सकी थी, लेकिन इस बार रामपुर सीट पर कमल खिलाकर जनता ने आजम खान को आईना दिखा दिया है।
यह भी पढ़ें –
उत्तर प्रदेश में बस यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं निरहुआ को फिर बढ़त आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है। समाजवादी पार्टी का गढ़ के नाम से जानी जानें वाली आजमगढ़ सीट पर भी 2014 और 2019 में मोदी लहर का असर नहीं पड़ा था। दोनों बार यह सीट सपा के खाते में ही गई थी, लेकिन इस बार भाजपा ने जीतकर इतिहास रच दिया है।