scriptप्रेम विवाह कर आशीर्वाद लेने पहुंचा सिपाही, ससुर ने बेटी और दमाद दोनों काे मार दी गाेली | Father shot daughter and son-in-law in Rampur | Patrika News

प्रेम विवाह कर आशीर्वाद लेने पहुंचा सिपाही, ससुर ने बेटी और दमाद दोनों काे मार दी गाेली

locationरामपुरPublished: Sep 12, 2020 06:24:42 pm

Submitted by:

shivmani tyagi

घरवालाें की मर्जी के खिलाफ शादी करके सात माह बाद घर लाैटी बेटी और सिपाही दामाद को लड़की के पिता ने गाेली मार दी। दाेनाें की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद से पिता फरार हैं।

rampur.jpg

rampur

gun shot
रामपुर ( rampur) बेटी के प्रेम विवाह से नराज पिता ने आशीवार्द लेने आई अपनी बेटी और सिपाही ( constable ) दामाद (Son in law ) काे गोली मार दी। आनन-फानन में दोनों काे पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची जहां दाेनाें की हालत गंभीर बनी हुई है। दाेनाें काे हायर सेंटर रेफर किया गया है। घटना के बाद से लड़की का पिता फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें

गजब: JEE Main में इन्होंने किया यूपी टॉप, हासिल किए 99.99 परसेंट मार्क्स

घटना थाना टाण्डा के कस्बा सैदनगर की है। यहां सात महीने पहले एक पुलिस कांस्टेबल प्रशांत ने कस्बा सैदनगर की रहने वाली लड़की से परिजनाें की मर्जी के खिलाफ कोर्ट में शादी (love marriage ) कर ली थी। लड़की के परिजन इस शादी से नाराज थे। शादी के बाद दाेनाें अलग रह रहे थे। अब काफी दिन बीत जाने के बाद लड़की के कहने पर दंपति लड़की के पिता से आशीर्वाद लेने पहुंचे था। लड़की जब अपने घर पहुंची ताे पिता ने दाेनाें काे (Gun shot ) गोली मार दी। सिपाही और उसकी पत्नी काे गाेली मार दिए जाने की खबर फैली ताे तुरंत पुलिस माैके पर पहुंची। वारदात काे अंजाम देने के बाद लड़की का पिता परिवार समेत फरार हो गया। पुलिस ने दाेनाें घायलों काे अस्पताल भर्ती कराया है।
यह भी पढ़ें

गृह क्लेश में पत्नी की दराती से हत्या, दाे साल पहले हुई थी शादी, पति बाेला…

अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार ने बताया कि अभी तक की पड़ताल में यह बात सामने आई है कि परिवार वालों की बिना मर्जी के लड़का लड़की ने शादी की थी। लड़का पुलिस में कांस्टेबल है जिसका नाम प्रशांत है। लड़की वालों ने उन पर फायर कर दिया। इस हमले में दोनों घायल हो गए। पुलिस की टीम ने घायलों को बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा लेकिन दोनों की नाजुक स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हे हायर सेंटर रेफर कर दिया है जहां दाेनाें की हालत नाजुक बनी हुई है।
यह भी पढ़ें

खुलासा: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए गोलियों से भून दिया गया था दो प्रॉपर्टी डीलरों को

तो झूठी शान की खातिर मार दी गाेली
लड़की के पिता ने झूठी शान के लिए अपनी बेटी और दामाद काे गाेली मार दी ? अब यही चर्चा क्षेत्र में है। लड़की इस उम्मीद के साथ सात माह बाद अपने पिता के घर पहुंची थी कि पिता उसे स्वीकार कर लेंगे। दाेनाें काे नहीं पता था कि उन्हे आशीर्वाद के बदले गाेली मिलेगी। लड़की अपने पति के साथ पिता के घर पहुंची ताे पिता की आंखों में खून उतर आया। घर में रखे हथियार से पिता ने अपनी बेटी और दामाद दाेनाें काे ही गाेली मार दी। घटना के बाद से हमलावर पिता और घर से फरार परिवार के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। उधर अस्पताल में दाेनाें की हालत गंभीर बनी हुई है।

ट्रेंडिंग वीडियो