scriptसीओ, दरोगा समेत 8 के खिलाफ लूटपाट, छेड़खानी व फायरिंग के आरोप में हुई बड़ी कार्रवाई | fir on ex co and 7 others persons including si rampur news | Patrika News

सीओ, दरोगा समेत 8 के खिलाफ लूटपाट, छेड़खानी व फायरिंग के आरोप में हुई बड़ी कार्रवाई

locationरामपुरPublished: Aug 23, 2019 12:30:03 pm

Submitted by:

virendra sharma

खबर की खास बातें:—
—कोतवाली गंज एरिया की घटना—सीओ और दरोगा पर महिला के कपड़े फाड़ने के आरोप
 

pol.png
रामपुर. कोतवाली गंज एरिया के एक घर में घुसकर महिला के साथ लूटपाट, छेड़खानी और फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया। यह आरोप तत्कालीन सीओ, दरोगा समेत 8 लोगों पर महिला ने लगाए है। पीड़िता की तहरीर पर तत्कालीन सीओ, दरोगा, ठेेकेदार समेत 8 लोगों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसने डूंगरपर में एक 200 गज का प्लाट लिया था। यह प्लाट उसकी पत्नी के नाम है। परिवार के साथ मकान बनाकर वहां रहने लगे। 16 दिसंबर 2016 को तत्कालीन सीओ आले हसन, दरोगा फिरोज खान, ठेकेदार बरकत अली, जल निगम के अभियंता परवेज आलम, इकराम, इमरान, अबदुल्लाह, सज्जाद आदि पीड़ित के घर में घुस आए। आरोप है कि उनकी पत्नी के साथ मारपीट कर दी।
विरोध करने पर आरोपियों ने फायरिंग की। फायरिंग के दौरान महिला का पति बाल-बाल बच गए। पीड़िता का कहना है कि दरोगा फिरोज खान, सीओ आले हसन व अन्य लोगों ने उनके कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित का कहना है कि ये सभी आरोपी उनके घर से सोनेे, चांदी की जूलरी व 20 हजार रुपये की नगदी लूटकर ले गए थे। बाद उनके मकान पर बुलडोजर चलाकर ढ़हा दिया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो