scriptUP By Election Result: रामपुर में आजम खान की पत्‍नी ने ली इतने वोटों की बढ़त, गंगोह में इमरान मसूद के भाई आगे- देखें वीडियो | Gangoh and rampur by election latest news in hindi | Patrika News

UP By Election Result: रामपुर में आजम खान की पत्‍नी ने ली इतने वोटों की बढ़त, गंगोह में इमरान मसूद के भाई आगे- देखें वीडियो

locationरामपुरPublished: Oct 24, 2019 10:33:57 am

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

Rampur सदर और Gangoh सीट पर शुरू हो चुकी है मतगणना
Rampur में डॉ. तंजीम फातिमा ने ली बड़ी बढ़त
Gangoh में Congress उम्‍मीदवार नोमान मसूद

azam_.jpg
रामपुर। उत्‍तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की 11 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे शुरू हो गई थी। रामपुर सदर और गंगोह सीट पर मतगणना शुरू हो चुकी है। सुबह सबसे पहले डाक मतों की काउंटिंग हुई। इसमें रामपुर (Rampur) में सपा (Samajwadi Party) उम्‍मीदवार डॉ. तंजीम फातिमा और गंगोह (Gangoh) में सपा उम्‍मीदवार इंद्रसेन चौधरी आगे रहे। अब रामपुर में चार राउंड और गंगोह में 5 रांउड की मतगणना हो चुकी है।
रामपुर में चौथे राउंड के बाद समाजवादी पार्टी की उम्‍मीदवार डॉ. तंजीम फातिमा ने बड़ी बढ़त ले ली है। वह 7635 वोटों से भाजपा (BJP) उम्‍मीदवार भारत भूषण गुप्‍ता से आगे चल रही हैं। डॉ. तंजीम फातिमा सपा सांसद आजम खान (Azam Khan) की पत्‍नी हैं। यहां से बसपा (BSP) के टिकट पर जुबेर मसूद और कांग्रेस के अरशद अली गुड्डू मैदान में हैं।
Rampur By Election: चौथा राउंड अपडेट

डॉ. तंजीम फातिमा (सपा)- 13437
भारत भूषण (भाजपा)- 5802
अरशद अली गुड्डू (कांग्रेस)- 855
ज़ुबैर मसूद खान (बसपा)- 214

Gangoh By Election- पांचवां राउंड

वहीं, गंगोह सीट पर बैलेट पेपर की मतगणना में शुरू में सपा उम्‍मीदवार ने बढ़त बना ली थी लेकिन पांचवें राउंड तक आते-आते कांग्रेस उम्‍मीदवार ने बढ़त बना ली। कांग्रेस उम्‍मीदवार नोमान मसूद सपा के प्रत्‍याशी इंद्रसेन चौधरी से आगे चल रहे हैं। नोमान मसूद कांग्रेस नेता इमरान मसूद के भाई हैं।
1. नोमान मसूद (कांग्रेस) -15095
2. चौधरी इंद्रसेन (सपा)- 10988
3. कीरत सिंह (बीजेपी)- 1072
4. चौधरी इरशाद (बसपा)- 4394

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो