scriptमस्जिद में नमाज पढ़ रहे इमाम की चाकू से गोदकर हत्या, मर्डर के पीछे चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने | imam murdered during namaz in rampur | Patrika News

मस्जिद में नमाज पढ़ रहे इमाम की चाकू से गोदकर हत्या, मर्डर के पीछे चौंकाने वाली सच्चाई आई सामने

locationरामपुरPublished: Feb 26, 2021 10:25:39 am

Submitted by:

Rahul Chauhan

Highlights:
-घटना थाना अजीम नगर के नागलिया आकिल गांव की है
-दो लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
-आरोपी का नमाज पढ़ाने को लेकर चल रहा था इमाम से विवाद

demo.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क

रामपुर। गाँव की मस्जिद में अजान लगाने के विवाद को लेकर इमाम से नाराजगी रखने वाले एक शख्स ने मस्जिद के भीतर जाकर इमाम की चाकू से गला रेतकर बेदर्दी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि उस वक्त इमाम मस्जिद में कुरान पढ़ रहे थे। इमाम के चीखने चिल्लाने की आवाज पर दो लोगों ने बचाने की कोशिश की तो आरोपी ने उनपर भी हमला कर दिया और वह भी बुरी तरह से जख्मी हो गए। हालांकि बाद में उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़कर पुलिस को दे दिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
यह भी पढ़ें

तेल-गैस की बढ़ी कीमतों के विराेध में सहारनपुर में सपाईयों काे अनाेखा प्रदर्शन, देखें वीडियो

दरअसल, घटना थाना अजीम नगर के नागलिया आकिल गांव की है। गुरुवार को गांव में सुबह-सुबह जब मस्जिद के इमाम कुरान पढ़ रहे थे तब एक शख्स मस्जिद के अंदर घुसा और उसने चाकू से इमाम पर वार किया। उनकी चीखने की आवाज से 2 लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। उसका नाम जलीस अहमद है। जबकि मृतक का नाम सगीर बेग था वह पंजाब के रहने वाले थे। वह मस्जिद में नमाज पढ़ाने और अजान लगाने का काम करते थे। पुलिस ने मौके से कत्ल का सामान भी बरामद कर लिया है। उधर, इस हत्याकांड से गांव के लोगों में गुस्सा है।
यह भी देखें: अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति को महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

एडिशनल एसपी संसार सिंह ने बताया कि गाँव की मस्जिद में आरोपी जलीस आजान लगाना चाहता था। जबकि पहले से ही गाँव की मस्जिद में पंजाब से आये एक 65 वर्षीय बुजुर्ग जिनकी हत्त्या हो गई वह अजान लगाते थे। दोनों में विवाद था। उसी विवाद को लेकर सुबह सुबह जलीस मस्जिद में गया और उसने उन पर चाकू से हमला बोल दिया। जिससे इमाम की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी को जेल भेजा गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो