scriptकांग्रेस के इस बड़े नेता दावा, हार देख बौखलाए आजम खान, मानसिक संतुलन भी बिगड़ा | Nawab Kazim Ali khan controversial statement on azam khan | Patrika News

कांग्रेस के इस बड़े नेता दावा, हार देख बौखलाए आजम खान, मानसिक संतुलन भी बिगड़ा

locationरामपुरPublished: May 17, 2019 10:55:48 am

Submitted by:

lokesh verma

रामपुर जिला प्रशासन के पक्ष में उतरे कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खान
कहा- आजम खान की जान को किसी से कोई खतरा नहीं, उल्टे लोकतंत्र को आजम से खतरा
राज्यसभा सांसद डॉ. तंजीन फातिमा पर भी साधा निशाना

Azam Khan

कांग्रेस के इस बड़े नेता दावा, हार देख बौखलाए आजम खान, मानसिक संतुलन भी बिगड़ा

रामपुर. लोकसभा चुनाव के रामपुर में सियासत एक फिर गरमा गई है। सपा नेता आजम खान और जिला प्रशासन के तीन बड़े अधिकारियों के बीच छिड़ी जंग में अब कांग्रेस नेता नवाब काजिम अली खान उर्फ नवेद मियां भी कूद पड़े हैं। राज्यसभा सांसद डॉ. तंजीन फातिमा के पति आजम खान के बचाव में उतरने पर नवेद मियां ने बड़ा जुबानी हमला बोला है। नवेद मियां का कहना है कि आजम खान की जान को कोई खतरा नहीं है, लेकिन लोकतंत्र को आजम खान से खतरा है। उन्होंने कहा कि आजम खान लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखकर बोखला गए हैं। इसलिए वह जिला प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। वहीं उन्होंने डॉ. तंजीन फातिमा पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह तब क्यों चुप रहीं, जब आजम खान जुल्म कर रहे थे।
यह भी पढ़ें

आजम खान और प्रशासन आमने-सामने, जिला प्रशासन करने जा रहा यह बड़ी कार्रवाई

उल्लेखनीय है कि सपा नेता आजम खान की पत्नी और राज्यसभा सांसद डॉ. तंजीन फातिमा ने गुरुवार को प्रेसवार्ता करते हुए जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए तीन अधिकारियों के इस्तीफे की मांग की थी। इसके बाद कांग्रेस नेता नवेद मियां जिला प्रशासन के पक्ष में उतर आए हैं। नवेद मियां ने कहा है कि डीएम आन्जनेय कुमार सिंह लोकतंत्र के रक्षक हैं और ईमानदार अधिकारी हैं। उनकी कर्तव्य निष्ठा का ही परिणाम है कि चुनाव में धांधली, गुंडागर्दी और बूथ कैप्चरिंग जैसी कोई घटना नहीं हुई। उन्होंने कहा कि इस वजह से सपा प्रत्याशी आजम खान बौखलाए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा सरकारों में प्रधानी से लेकर लोकसभा चुनाव में धांधली कर लोकतंत्र का गला घोंटा गया है, लेकिन इस बार वह ऐसा नहीं कर सके। इसलिए अपनी हार देखकर आजम खान अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं।
यह भी पढ़ें

सौतेली मां ने दस साल की बेटी को गला घोंटकर मारा, उसके बाद जो किया, जानकर उड़ जाएंगे होश

इसके बाद कांग्रेस नेता नवेद मियां राज्यसभा सांसद डॉ. तंजीन फातिमा को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि डॉ. फातिमा ने कभी जिले की बेरोजगारी और बदहाली पर एक शब्द भी नहीं कहा है। नवेद मियां ने कहा कि आजम खान की जान को किसी से कोई खतरा नहीं है, लेकिन आजम खान से जिले की खुशहाली, भाई-चारे, अमन और लोकतंत्र को खतरा जरूर है। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद आजम खान का पतन शुरू हो जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर…

UP lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो