इस क्रम में पुलिस ने आजम खान के चार करीबियों के यहां मुनादी कर धारा 82 की कार्रवाई की। इनमें एक नगर पालिका परिषद रामपुर के पूर्व चेयरमैन अजहर खान हैं, तो वहीं दूसरे रानू खान हैं जो आजम खान के रिश्तेदार हैं। इनके अलावा दो लोग भी उनके बहुत करीबी हैं। यह चारों काफी समय से फरार बताए जा रहे हैं। उधर, पुलिस कोर्ट के आदेश पर लगातार इनके घरों पर दबिश दे रही है।