scriptजया प्रदा ने निकाली भड़ास, बोलीं- आजम खान को लगा महिलाओं का श्राप | rampur by election jaya prada attacks on azam khan | Patrika News

जया प्रदा ने निकाली भड़ास, बोलीं- आजम खान को लगा महिलाओं का श्राप

locationरामपुरPublished: Dec 02, 2022 06:16:41 pm

Submitted by:

Gopal Shukla

जया प्रदा ने आजम खान के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। वह उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में रामपुर पहुंचीं थीं।

jaya_prada.jpg

रामपुर उपचुनाव में प्रचार अंतिम चरणों में है। इस सीट पर प्रचार करने के लिए जया प्रदा भी पहुंचीं। प्रचार के दौरन उन्होंने समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि आजम खान अपने कर्मों की सजा भोग रहे हैं।

जया प्रदा रामपुर उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी आकाश सक्सेना के समर्थन में आईं थीं। जया प्रदा ने कहा कि “रामपुर कभी आजम खान का गढ़ हुआ करता था। अब ऐसा नहीं है। ये बात यहां की जनता ने साबित कर दिया। रामपुर की जनता ने जून में हुए संसदीय उप-चुनाव में बीजेपी को जिताया। इसीलिए हमें भरोसा है कि भाजपा आजम की विधानसभा सीट भी अपने खाते में करेगी।”

पहली बार दबाव में आजम
कभी सपा की करीबी रहीं जया प्रदा ने आगे कहा, “आजम खान महिलाओं का श्राप भोग रहे हैं खास तौर पर रामपुर की मुस्लिम महिलाओं के।”

उन्होंने कहा, “आजम खान 10 बार विधानसभा सीट से जीते हैं, लेकिन शायद पहली बार वह दबाव में हैं। पार्टी नेताओं के विचार अलग हो सकते हैं, लेकिन आजम ने महिलाओं के बारे में बहुत गलत-गलत कहा है।”

जया पर दिया था विवादित बयान
आजम खान ने 2019 में जया प्रदा पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। रामपुर की शाहबाद तहसील में एक चुनावी जनसभा में आजम खान ने विवादित बयान दिया था। आजम के विवादित बयान के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव मौजूद थे। इसी साल 2019 में ही सपा नेता ने पीएम नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ पर भी विवादित बयान दिया था। इसी मामले में आजम खान को कोर्ट ने सजा सुनाई है। इस लिए विधानसभा सदस्यता रद्द हो गई है। आजम का नाम भी वोटर लिस्ट से काट दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो