scriptRampur By Election: Samajwadi Party प्रत्‍याशी ने कहा, ये लोग वोट देने से रोक रहे | Rampur By Election Samajwadi Party Candidate Tazeen Fatima Statement | Patrika News

Rampur By Election: Samajwadi Party प्रत्‍याशी ने कहा, ये लोग वोट देने से रोक रहे

locationरामपुरPublished: Oct 21, 2019 02:57:57 pm

Submitted by:

sharad asthana

Highlights

Rampur उपचुनाव में 21 अक्‍टूबर की सुबह से हो रहा है मतदान
Samajwadi Party MP Azam Khan की पत्‍नी हैं पार्टी की प्रत्‍याशी
इस राज्‍यसभा सांसद भी हैं Dr. Tazeen Fatima

tanzeen_fatima.jpg
रामपुर। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के सांसद (MP) आजम खान (Azam Khan) की पत्‍नी तजीन फातिमा (Tazeen Fatima) ने रामपुर (Rampur) उपचुनाव के दौरान जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सपा प्रत्‍याशी एवं राज्‍यसभा सांसद (Rajya Sabha MP) तजीन फातिमा ने कहा कि पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है।
यह भी पढ़ें

Rampur By Election: रामपुर की पूर्व सांसद ने डाला वोट, कहा- हम सत्‍ता में आएंगे तो बताएंगे…

ये हैं उम्‍मीदवार

रामपुर सदर सीट पर सोमवार सुबह से मतदान हो रहा है। यहां से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्‍याशी भारत भूषण गुप्‍ता, सपा उम्‍मीदवार डॉ. तजीन फातिमा, बसपा (BSP) के जुबेर मसूद और कांग्रेस (Congress) के अरशद अली खां गुड्डू मैदान में हैं। इसके अलावा चार और उम्‍मीदवार चुनाव में अपनी किस्‍मत आजमा रहे हैं। डॉ. तजीन फातिमा इस राज्‍यसभा सांसद भी हैं। साेमवार को उन्‍होंने कहा कि पुलिस लोगों को परेशान कर रही है। यहां पर संविधान और लोकतंत्र की हत्या हो रही है। पांच माह से रामपुर में यह चला आ रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो